संदेश

उद्घाटन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एचडीएफसी बैंक चहनियॉ ब्रांच का हुआ उद्घाटन,मिलेगी सहूलियत

चित्र
रिपोर्ट! श्रीप्रकाश यादव चहनियाँ चहनियॉ (चन्दौली) स्थानीय बाजार में दिन सोमवार को सुबह ग्यारह बजे वाराणसी मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा व चन्दौली जिलाधिकारी निखिल टीकाराम द्वारा एचडीएफसी बैंक चहनियॉ ब्रांच का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन किया गया । मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने फीता काट कर किया बैंक का उद्घाटन   एचडीएफसी बैंक के उद्घाटन में उपभोक्ता व क्षेत्रीय लोगो को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि समय अर्थयुग का है बिना अर्थ के कोई भी ब्यवस्था सुचारू रूप से आगे नही बढ़ सकती,ब्यवस्था को आगे बढ़ाने में बैंक का कार्य महत्वपूर्ण होता है l सरकार द्वारा एमयसएमई,पीएमईजीपी ,मुद्रा लोन ,केसीसी के अलावा अनेको योजना बैंक के सहयोग से चलाई जा रही जिसमे बैंक का महत्वपूर्ण भूमिका होता है । मंडलायुक्त के कहा कि एचडीएफसी बैंक की अपनी एक अलग पहचान है ,क्षेत्रीय लोग इस बैंक से जुड़कर अपनी समस्या को आसानी से निपटा सकते है ।  इस बैंक के खुलने से क्षेत्रीय युवाओं ,उद्दमियो,दुकानदारों बुनकरों के साथ साथ छोटे मझले तथा उत्तम किसानों को अपनी आय बढ़ाने में मदद...