रिपोर्ट! श्रीप्रकाश यादव चहनियाँ
चहनियॉ (चन्दौली) स्थानीय बाजार में दिन सोमवार को सुबह ग्यारह बजे वाराणसी मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा व चन्दौली जिलाधिकारी निखिल टीकाराम द्वारा एचडीएफसी बैंक चहनियॉ ब्रांच का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन किया गया ।
एचडीएफसी बैंक के उद्घाटन में उपभोक्ता व क्षेत्रीय लोगो को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि समय अर्थयुग का है बिना अर्थ के कोई भी ब्यवस्था सुचारू रूप से आगे नही बढ़ सकती,ब्यवस्था को आगे बढ़ाने में बैंक का कार्य महत्वपूर्ण होता है l
सरकार द्वारा एमयसएमई,पीएमईजीपी ,मुद्रा लोन ,केसीसी के अलावा अनेको योजना बैंक के सहयोग से चलाई जा रही जिसमे बैंक का महत्वपूर्ण भूमिका होता है । मंडलायुक्त के कहा कि एचडीएफसी बैंक की अपनी एक अलग पहचान है ,क्षेत्रीय लोग इस बैंक से जुड़कर अपनी समस्या को आसानी से निपटा सकते है ।
इस बैंक के खुलने से क्षेत्रीय युवाओं ,उद्दमियो,दुकानदारों बुनकरों के साथ साथ छोटे मझले तथा उत्तम किसानों को अपनी आय बढ़ाने में मदद मिल सकता है ।
चन्दौली जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने कहा मेरे कार्यकाल में चहनियॉ चन्दौली जिले का तीसरा ब्रांच उद्घाटित हुआ इससे पहले भी अनेको शाखा चन्दौली जनपद में सुचारू रूप के कार्य कर रही है तथा सरकार के अनेको महत्वपूर्ण योजना में अपनी सहभागिता बढ़ चढ़ कर दिखा रही है ।
बैंक के उद्घाटन में मुख्य रूप से खण्डवरी देवी इंटर कालेज के प्राचार्य आशुतोष सिंह, सेंट जोसेप स्कूल पे प्रधानचार्य अनिल जोसप, आरबी इंटरनेशनल के प्रशासक सुधीन्द्र कुमार पांडेय , बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक बिरजू अग्रहरी,एच डी एफ सी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन, कलस्टर हेड रोहित खन्ना,बालमुकुंद राय, शाखा प्रबंधक रजनीश त्रिपाठी, राकेश गिरी ,फारुख अंसारी डिप्टी मैनेजर अमित यादव,अमित गुप्ता,ब्यापार मंडल अध्यक्ष भानु यादव,सरिद्वार यादव भाजपा नेता योगेंद्र मिश्रा, अभिमन्यु मिश्रा, प्रधान धर्मेंद्र यादव समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।
0 टिप्पणियाँ