नौगढ़ बना विस्थापित भूमि विवाद का केंद्र- अरविंद कुमार
गरीब किसानों की न खेती हो पा रही है, न ही परिवार का भरण पोषण चंदौली, सटीक संवाद, 31अगस्त 2025। जिले का तहसील नौगढ़ क्षेत्र इन दिनों भूमि विस्थापित विवाद का केंद्र बना हुआ है. इसमें दलित और पिछड़े समाज की कमर टूट चुकी है. वे न तो उस भूमि पर खेती कर पा रहे हैं और न ही परिवार का भरण पोषण. प्रशासन की ऑफिसों का चक्कर लगाते लगाते उनका जीवन बर्बाद हो रहा है. ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है,वहीं आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के नेता गांव पहुंचकर आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं, बल्कि नई दिशा लेगा. इसको भी पढ़ें - चंदौली पुलिस ने आधा दर्जन चोरियों का एकही झटके में किया पर्दाफाश बता दे कि रविवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार नौगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने सर्व प्रथम पड़रिया प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर स्कूल मर्ज के विरोध में विगत 20 दिनों से धरनारत लोगों से मिले और समस्या समाधान के अश्वासन दिए, तत्पश्चात शाम 5:00 बजे भरदुआ पहुँच कर संजय कुमार ...