16 अगस्त 1942 के शहीदों को स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल परिवार ने दी श्रद्धांजलि

थाना भवन पर झंडा फहराने पर अंग्रेजी पुलिस द्वारा गोली मारी गई, इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के धानापुर में "16 अगस्त 1942" के थाना कांड के दौरान शहीद हुए क्रांतिकारियों को स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने शहीद स्मारक पर शहीदों पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया और श्रद्धांजलि दी.

ज्ञातव्य हो कि 16 अगस्त 1942 के दिन क्षेत्र के वीर सपूतों ने कामता प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने थाना भवन पर झंडा फहराने पहुंचे. अंग्रेज पुलिस द्वारा थाना भवन का मुख्य द्वार बंद कर ऐसा करने से मना कर दिया और बंदूक निकालकर खड़े हो गए.

 जिससे आक्रोशित क्रांतिकारियों ने थाने का दीवार फांद कर घुसने का प्रयास किया, इसी दौरान अंग्रेजी हुकूमत के थानाध्यक्ष अनवारूलहक ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके गोली से हीरा सिंह, महंगू सिंह और रघुनाथ सिंह शहीद हो गए.

 उसी थाना कांड को हर साल "शहीद दिवस" के रूप में मनाया जाता है. इस दिन क्षेत्र के सभी लोग शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन करते हैं. शनिवार को स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाथ में फूल माला लेकर स्मारक पर अर्पित किया और भारत माता की जय, बंदे मातरम् के नारे लगाए. जिससे पूरा शहीद स्मारक गूंज उठा.

 इस दौरान ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा, मृत्युंजय सिंह, शाहीन बेगम, आशीष साहू, वसीम खान सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा