149 किग्रा गांजा के साथ तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार
डीसीएम ट्रक से नारियल के नीचे रखकर कर रहे थे परिवहन, गांजे की कीमत 29 लाख अस्सी हजार
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सदर थाने की पुलिस ने मंगलवार को 149 किग्रा गांजा के साथ तीन शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. बरामद गांजे की कीमत 29,80,000 रूपये बताई जा रही है.
पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, श्री वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी के निर्देशन में आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रतिबंध लगाने जाने हेतु लगातार चलाये जा रहे हैं.
इसी क्रम में सदर थाने की पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक डीसीएम जिसका नंम्बर UP65QT1970 है जो सन्दहा वाराणसी की तरफ से आ रही है तथा बिहार जायेगी, जिसमें गांजा होने की सम्भावना है.
पुलिस द्वारा मझवार स्टेशन के पास ट्रकों की चेकिंग की जा रही थी, कि उक्त डीसीएम चालक द्वारा चेकिंग होता देख चेकिंग स्थान से कुछ दूर पहले ही डीसीएम रोक डीसीएम में सवार चालक समेत 03 तस्करों द्वारा भागने की कोशिश की गई, लेकिन वहां मौजूद पुलिस टीम द्वारा घेरकर 03 तस्करों को पकड़ लिया गया. डीसीएम वाहन को चेक किया गया तो नारियल पानी के नीचे दबी कुल 7 बोरी व भूरे कलर पालिथीन से बन्द पैकेटों में कुल 149 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया.
गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस से पूछताछ में अपना नाम पता क्रमशः राजीव विश्वकर्मा पुत्र रामजी विश्वकर्मा निवासी तिवारीपुर थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष, आशीष कुमार मिश्रा पुत्र रामबली मिश्रा निवासी खोनपुर थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष, व बसन्त विश्वकर्मा पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा निवासी नवापुरा थाना चोलापुर वाराणसी उम्र करीब 25
बताया.
थाना हाजा पर लाकर मु0अ0स0-238/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. इस बाबत सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।