अपराध से अर्जित 41 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
एक ने 11 लाख का स्विफ्ट डिजायर तो दूसरा 30 लाख का फॉर्च्यूनर खरीदा था
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के थाना धानापुर पर दर्ज दो मुकदमें बाजों की अपराध से अर्जित 41 लाख की संपत्ति कुर्क कर ली गई. एक ने 11 लाख का स्विफ्ट डिजायर तो दूसरा 30 लाख का फॉर्च्यूनर अपराध से अर्जित धन से खरीदा था.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अपराध से अवैध सम्पत्ति को अर्जित करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 107(1) बीएनएसएस के तहत कुर्क कराने के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई.
इसके क्रम में थाना धानापुर में पंजीकृत मु0अ0 स0 89/2025 धारा 111(2), 318(2), 336(3), 338, 339 बीएनएसएस के अभियुक्त निसार अहमद पुत्र स्व0 साहब जान अंसारी ग्राम दुधारी थाना सैयदराजा चन्दौली व उनकी पत्नी यासमीन निशा पुत्री मंसूर आलम निवासी मकान नंबर 122 तेंदूहान सैयदराजा चन्दौली द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति चार पहिया वाहन UP 67 AC 0898 स्विफ्ट डिजायर कार जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए तथा मु0अ0सं0 53/2025 धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3), 352, 61(2), 351(3), 319(2) 318(4), 338 336(3) 340(2) 317(2) बीएनएसएस व 07 कि0ला0ए0 एक्ट से संबंधित अभियुक्त राघवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र राममूरत सिंह निवासी ग्राम शिवपुर थाना भभुआ जनपद भभुआ बिहार (प्रांत) द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति चार पहिया वाहन UP 65 CA 3378 फॉर्च्यूनर वाहन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख को खरीदा था।