मोदी योगी सरकार की विनाशकारी नीतियां जनता जनार्दन के लिए बनी सबक- अरविंद कुमार
आजाद समाज पार्टी प्रबुद्ध जन सम्मेलन कर अस्तित्व बचाओ और भाई चारा बनाओ के लिए गांव गांव कर रही आगाज,
चहनियां,चंदौली,26 अगस्त 2025। क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में सकलडीहा विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय अस्तित्व बचाओ भाई चारा बनाओ कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें गांव के सैकड़ों महिलाओं पुरूषों और नौजवानों ने संबल प्रदान किया.
विशिष्ट अतिथि राधे सरदार
ने कहा कि आज ग़रीबों को शिक्षा से वंचित करने के लिए प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा और शिक्षा महंगी किया जा रहा है, सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है. कांवरियों पर फूल बरसाए जा रहे हैं. रोजगार मांगने वालों को मारा जा रहा है. हमारे देश को किस पायदान पर खड़ा किया जा रहा है, सोचने का आखिरी चरण चल रहा है, नहीं तो वह दिन दूर नहीं होगा, जब संविधान को रद्द बद्द करके हमें गुलामी थोप दी जाएगी.
मुख्य वक्ता देवता दास ने कहा कि आज अपने हक अधिकार और न्याय के लिए सबको स्वयं लड़ना होगा. किसी एक व्यक्ति के लड़ने से नहीं मिलेगा. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि हक हकूक की लड़ाई में भाई चंद्रशेखर का साथ तन मन धन से देने का काम करें
वहीं शनि कुमार राव ने शिक्षा को विशेष महत्व दिया. कहा दो रोटी कम खा लेना मगर बच्चों को शिक्षा जरूर देना. शिक्षा मात्र रोजगार का साधन ही नहीं वरन् लोक संस्कार और सभ्यता भी सिखाती है.
कार्यक्रम में हरिदास, मोहन दास, नन्दू राम,चंदा, नैनवासी, मधुबाला, मंजू, प्रियंका, रीना, त्रिभुवन, महात्मा, हनुमान, विष्णु, लव, श्याम नारायण, शुभम, विशाल, बाला सहित सैकड़ों महिलाओं पुरूषों और नौजवानों ने संबल प्रदान किया. अध्यक्षता मुन्ना राम और संचालन सिद्धार्थ प्राण बाहु ने किया।