बीडीओ ने ब्लॉक कर्मियों संग तिरंगा यात्रा निकाली

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा बीडीओ ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत ब्लॉक कर्मियों संग तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मी भी मौजूद नजर आए. 

मंगलवार को स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान बीडीओ विजय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह समेत ब्लॉक के कई कर्मचारी तिरंगा लेकर कस्बे में निकले. 

इस यात्रा के दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि नारों संग भारत माता के जयकारे लगाए गए.

 इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय समेत कई ग्राम सचिव व अन्य पंचायत कर्मी राष्ट्रध्वज लेकर यात्रा में मौजूद नजर आए।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा