जय भारत मंच की बैठक संपन्न, पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन
रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन
मारुफपुर/चंदौली, 18 अगस्त, 2025। जय भारत मंच के तत्वाधान में काशी प्रांत के एक दिवसीय सांगठनिक बैठक का आयोजन संस्कार वाटिका सारनाथ में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय भारत मंच काशी प्रांत काशी प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्र नाथ सिंह, वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णानंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशी प्रांत रमेश, व महिला मोर्चा की जय भारत मंच के काशी प्रांत की अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह, प्रो. हरकेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सोनकर प्रयागराज, प्रो. अरविन्द यादव जी, डॉ नंदलाल मिश्रा ग़ाज़ीपुर और काशी प्रांत के सभी जनपदों से आए हुए पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे । संचालन के के सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष चंदौली व श्री राम जी महामंत्री वाराणसी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, गायत्री मंत्र के पाठ, कन्या पूजन वृक्षारोपण, राष्ट्रगान के साथ की गई। सभी उपस्थित जय भारत मंच परिवार के लोगों का आपस में परिचय कराया गया, उसके उपरांत काशी प्रांत में जय भारत मंच में जिनका जो दायित्व है, उनको मनोनयन (नियुक्ति पत्र ) प्रदान किया गया। साथ ही जय भारत मंच के विस्तार, आगामी बैठक और और योग्य व ऊर्जावान व्यक्तियों को संगठन से जोड़कर राष्ट्रहित में उनके सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष काशी प्रांत उपेंद्रनाथ सिंह जी के द्वारा जय भारत मंच के परिवार के सदस्यों के साथ जिज्ञासा और उनके प्रश्नों के का उत्तम समाधान किया गया । जो काफी प्रशंसनीय रहा। प्रांत अध्यक्ष जी के द्वारा जय भारत मंच परिवार के सदस्यों को एक परिवार के रूप में जुड़ने का आग्रह किया गया। साथ ही जिम्मेदार पदाधिकारी जनों से निष्ठापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई। आपके द्वारा यहां स्पष्ट किया गया जो कार्यकर्ता किसी कारणवश अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर रहे हैं या नहीं कर पा रहे हैं, वह लोग भी जय भारत मंच के सदस्य के रूप में जुड़े रहेंगे।
प्रांत अध्यक्ष जी के द्वारा सभी नवनियुक्त जय भारत मंच के पदाधिकारी गण व सदस्यों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। आपके द्वारा यहां अपेक्षा की गई, हम सभी लोग पूजनीय इंद्रेश जी भाई साहब, राष्ट्रीय पदाधिकारी, विशेष कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जी के विश्वास व भरोसे पर खरे उतरेंगे। सभी लोग राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग व सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।