राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद
सकलडीहा पीजी कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, जीवन में अनुशासन एवं लगनशील रहकर अपने कार्य को ईमानदारी से करते रहना चाहिए - प्राचार्य
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा में शारीरिक शिक्षा और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय एवं उप प्राचार्य प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्वलित किया गया.
प्रो. प्रदीप कुमार पांडे ने राष्ट्रीय खेल दिवस की महत्वता पर प्रकाश डाला एवं बताया कि मेजर ध्यानचंद के जीवन से अनुशासन एवं लगनशील रहकर अपने कार्य को ईमानदारी से करते रहना चाहिए। इससे हम अपने जीवन के उच्च लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं.
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा के विभाग प्रभारी श्याम लाल सिंह यादव द्वारा किया गया. इस मौके पर महाविद्यालय में कैरमबोर्ड, टेबल टेनिस, चेस के प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. छात्रों को संदेश दिया गया कि खेल से जुड़े एवं खेल को जीवन में आत्मसात करे.
इस मौके पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के विभाग के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।