सुनील यादव ने अपने जन्मदिन पर बांसफोड़वा बस्ती के गरीबों में बांटी मिठाई

बाढ़ की विभीषिका से कोई आयोजन नहीं किया 

रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन

चहनियां/चंदौली, 10 अगस्त, 2025। जनहित के मुद्दों पर हमेशा संघर्ष करने वाले सामाजिक संस्था युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव ने अपने जन्मदिन को मारूफपुर रामशाला के मैदान में वर्षों से झोपडी लगाकर रह रहे बांसफोड़वा बस्ती के गरीबों में मिठाई बांटकर मनाया. बाढ़ की विभीषिका से कोई आयोजन नहीं किया.

फ़ोटो ; सुनील यादव बांसफोड़वा बस्ती में मिठाई वितरण करते हुए 

  इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि हम और हमारी संस्था के लोग आम आदमी के दुःख सुख को हमेशा अपना समझा है. इस समय बाढ़ की विभीषिका के कारण कई गांवों के लोगों का जीवन संकटमय हो गया है, यहां तक कि वे अपना गांव छोड़कर अन्यत्र शरण लिए हुए हैं. ऐसे कठिन समय में जन्मदिन के बहाने खुशी मनाना कहीं से उचित नहीं है. इसकी बजाय जरूरतमंद लोगों को जरूरी समानों से मदद करना महत्वपूर्ण है.

  सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव अमित यादव आलमपुर ने कहा कि जन्मदिन के नाम पर फिजूल खर्ची की बजाय उसी पैसे से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना ज्यादा श्रेयस्कर है.

  इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, ज्ञानी सिंह सिंह प्रधान जमालपुर, नगीना यादव पूर्व प्रधान आलमपुर, रमाशंकर ओझा, डॉ. राजेश निषाद, मेहनाज शेख, पूर्व प्रधान उमेश यादव, रामदयाल राम, तस्लीम खान, नेसार खान, राजेश बीडीसी, अम्बरीश यादव, शमशेर सिंह, छोटा पवन, अवनीश, पवन, रमेश मौर्या, फ़ौजी मनमौजी, पंकज मास्टर, शेखर सिंह आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा