अवैध वसुली करने वाले दो आरोपितों ने कोर्ट में किया समर्पण, भेजे गए जेल
वाराणसी । बलिया नरहि थाना के भरौली चेकपोस्ट पर ट्रकों से अवैध वसुली सहित अन्य मामलों में मुख्य आरोपी चन्दन यादव और प्रवीण कुमार राय ने पुलिस को चकमा देकर सोमवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (प्रथम) अवधेश कुमार की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। दोनों आरोपी अपने अधिवक्ता मनीष राय व आदित्य राय के साथ कोर्ट पहुचें थे। अधिवक्ता मनीष राय द्वारा बताया गया कि दोनों आरोपीयों पर गैर जमानती वारंट व पुलिस प्रशासन द्वारा 5 हज़ार रूपये का इनाम घोषित था। साथ ही न्यायालय द्वारा कुर्की की कार्रवाई के लिए आदेश पहले से हुआ था। जाने क्या था मामला वाराणसी के एडीजी पीयूष मोर्डिया और आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने भरौली चेकपोस्ट पर भी दबिश डाली थी. इस रेड के परिणाम चौंकाने वाले तो हैं ही, पूरे पुलिस महकमे को शर्मिंदा भी करने वाले हैं. इस रेड में पता चला कि अकेले कोरंटाडीह चौकी पर तैनात पुलिस प्रतिदिन पांच लाख रुपये की वसूली करती है. इस चौकी के सामने से रोजाना करीब 1000 ट्रक गुजरते हैं और प्रत्येक ट्रक से 500 रुपये वसूल...