थाना धानापुर में शांति समिति व परिचय बैठक संपन्न
व्यापारियों ने नए थानाध्यक्ष का बुके व अंग वस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
रिपोर्ट ! अखिलेश कुमार
चंदौली,धानापुर। थाना परिसर मे रविवार को पीस कमेटी की बैठक शांति पूर्ण संपन्न हुई। बैठक मे नए थाना अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने व्यापारीयों से मिलकर क्षेत्र की समस्या को समझा और उस पर विचार विमर्श किया.
वहीं थानाध्यक्ष ने कस्बे के बड़े दुकानदारो से अपील किया कि वे अपनी अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरुर लगाएं जिससे दुकान पर किसी भी प्रकार की घटना होती है तो सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधी को तुरंत चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके. साथ ही क्षेत्र में हो रही और भी घटनाओ को सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधी को चिन्हित कर मामले को उजागर कर अपराधियों के खिलाफ संगिन धाराओं में कार्रवाई किया जा सके.
वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना किसी भी व्यक्ति के साथ घटित हो तो आप हमें नि:संकोच फोन कर सूचित करें. वहीं बैठक में उपस्थित शहीदगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज प्रसून पांडेय ने अपने साथियों सहित नए थानाध्यक्ष का फुल माला और बुके भेंटकर स्वागत किया.
बैठक मे मुख्य रूप से पवन कुमार गुप्ता, विपिन प्रताप रस्तोगी, शुभम रस्तोगी, देवेंद्र रस्तोगी मुन्ना रस्तोगी, सहित क्षेत्र के तमाम व्यापारीगण उपस्थित रहे।