चंदौली पुलिस ने सात पेशेवर अपराधियों को किया जिला बदर
06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से किया निष्कासित
चन्दौली: पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जांच के बाद सात शातिर अपराधियों के खिलाफ छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई कर तत्काल जिले की सीमा छोड़ने का फरमान जारी किया हैं. इन अपराधियों के ऊपर मारपीट करने, धोखा-धड़ी करने, अवैध हथियार रखने, चोरी करने, तस्करी करने, गैंगेस्टर सहित कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जा रहा हैं। इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 07 आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं। वहीं इन अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं। अगर इसके बाद भी कोई शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन का पूरा प्लान पुलिस के पास तैयार रखा है। जिला बदर अभियुक्त पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है।
इनकी शिनाख्त थाना सकलडीहा से अमन उपाध्याय पुत्र केशव उर्फ नित्यानन्द उपाध्याय निवासी ग्राम-कसवढ पर मारपीट करने, थाना बलुआ से विजय पुत्र लालमनी राम निवासी बिसूपुर पर मार-पीट करने, धीना थाने से नवनीत उपाध्याय पुत्र रमाशंकर उपाध्याय निवासी ग्राम भरहुलिया पर धोखा-धड़ी करने, अवैध हथियार रखने, चोरी करने, थाना अलीनगर से जितेन्द्र पाल पुत्र राम सकल पाल निवासी ग्राम चन्दरखा पर धोखा-धड़ी करने, अवैध हथियार रखने, गैंगेस्टर, थाना बबुरी से संदीप बियार उर्फ रिंकू बियार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम गोपलापुर पर धोखा-धड़ी, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब की तस्करी, थाना सदर से बृजेश तिवारी पुत्र रामाधार तिवारी निवासी ग्राम नेगुरा पर अवैध हथियार रखने, लूट, हत्या के प्रयास, और शिवम सिंह पुत्र स्व0 शिवनरायण सिंह निवासी ग्राम मझवार पर मार-पीट करने व अत्याचार करने का मुकदमा दर्ज है।