चंदौली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के जूर्म में आरोपी को भेजा जेल
चंदौली, जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर में बीते दिनों दहेज के प्रताड़ना से एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश आया था. वादी मृतका के मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस मामले को दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार कार्यवाही जारी रखा है। जिसके क्रम में दहेज की प्रताड़ना के जूर्म में वांछित आरोपी आयुष पाण्डेय उर्फ अभिषेक पाण्डेय पुत्र रत्नाकर पाण्डेय निवासी ग्राम काजीपुर थाना स्थानीय को शनिवार की प्रातः 8:50 बजे जेठमलपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर थाना हाजा पर लाकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
दिनांक 25 सितंबर 2024 को काजीपुर निवासी उपरोक्त की पत्नी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया था. वहीं मृतक के मायका पक्ष ने शिकायत किया कि उसे दहेज हेतु पति द्वारा बार बार प्रताडित किया जाता रहा. इसी प्रताड़ना से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसपर पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुटी थी मुखबिर की सूचना पर आज गिरफ्तार किया गया है।
सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुकेश कुमार तिवारी, राजेश राय, जयप्रकाश सिंह, मनीराम दुबे शामिल रहे।