भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल सीएचसी अधीक्षक से मिल जाना कुशलक्षेम

अपराधी की धमकी देने के पीछे मनसा पर किया चर्चा 

कहा,धमकी देने वाले अपराधियों के कारण का खुलासा सार्वजनिक किया जाय 

चंदौली, सकलडीहा। भाकापा माले का पांच सदस्ययी प्रतिनिधिमंडल रविवार को सकलडीहा सीएचसी अधीक्षक डॉ संजय यादव से मिला व धमकी देने के पीछे अपराधी की मनसा पर विस्तार से जानकारी हासिल किया.

फोटो : सकलडीहा सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव से बात चीत करते भाकपा माले का पांच सदस्ययी प्रतिनिधि मंडल 

डॉक्टर संजय यादव ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल पर हर्निया, अपेंडिक्स, व प्रसव सहित अन्य सुविधाएं निःशुल्क दिलाने के लिए ऑनलाइन सेवा दी जा रही है. यही कारण हो सकता है कि केंद्र की सेवाएं बंद की जाए परंतु हमारा पूरा स्टाफ सकलडीहा कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराकर अपराधी के गिरफ्तारी की मांग किया.  आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए शशिकांत सिंह ने कहा की डॉक्टर संजय यादव जनता के लिए अस्पताल के अंदर ऑपरेशन की सुविधा देने के लिए अस्पताल की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे थे. ऐसे में अपराधियों का धमकी देना निंदनीय है.

पिछले दिनों कोलकाता के अस्पताल के अंदर ही महिला चिकित्सक की रेप कर हत्या करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के सवाल पर सकलडीहा का पूरा स्टाफ जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया था. उनके प्रदर्शन में भाकपा माले शामिल रहा. वहीं उन्होंने कहा कि डॉ संजय यादव को धमकी देने वाले अपराधियों के कारण का खुलासा सार्वजनिक नहीं किया गया तो भाकपा माले प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी.

 प्रतिनिधिमंडल में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य कामरेड शशिकांत सिंह, जिला कमेटी सदस्य कामरेड रमेश राय, ब्लॉक सचिव कामरेड उमानाथ चौहान, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला कमेटी सदस्य तेजू राय , पारस राय शामिल रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा