चंदौली में व्यापारी सुरक्षा बैठक सम्पन्न
चन्दौली, जिले के व्यापारी बंधुओं की बैठक शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे से पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे एवं अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित हुई जिसमें जिले के व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने किया.
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा की जिले मे विगत दिनों कई घटनाये घटित हुई थी जिसको लेकर प्रशासन काफी चिंतित था जिसमे शहीदगांव बाजार मे दो दुकानों मे हुई चोरी एव ताराजीवनपुर बाजार मे दुकानों मे हुई चोरी की घटना का एवं सकलडीहा मे चार लाख रुपये नगदी लूट की घटना का जिस तत्परता से पुलिस प्रशासन ने खुलासा किया और सामान एवं पैसे की बरामदगी कर चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है वह काबिले तारीफ है.
उन्होंने आगे कहा की जिले मे व्यापार मण्डल अच्छा कार्य करने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने का कार्य सदैव करता रहा है. पूरे जिले के व्यापारियों की ओर से जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शहीदगाँव व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज प्रसून पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जिलाध्यक्ष ने आगे कहा की चकिया के व्यापारी के पुत्र के मौत का और मुग़लसराय के व्यापारी के मौत का भी जांच कर जल्द से जल्द खुलासा किया जाय.
प्रदेश मंत्री व जिला महामंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा की जिले मे व्यापारियों के ऊपर कोई भी मुकदमा बिना जांच के दर्ज न किया जाय क्योकि बिना जांच के मुकदमा दर्ज होने से व्यापारी अनावश्यक रूप से परेशान व पीड़ित होने लगता है प्रदेश सरकार ने भी कहा है की प्रदेश मे व्यापारीयो के ऊपर कोई भी मुकदमा बिना जांच के दर्ज न किया जाय. जिले मे चोरी की घटनाओं को देखते हुये सभी बाजारों मे दिन मे और रात मे पुलिस पेट्रोलिग को बढ़ा दी जाय जिससे अवाँछ्नीय तत्वों की आवाज़ाही पर लगाम कसी जा सके.
प्रदेश संगठन मंत्री व पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल ने अधिकारीयो से मांग किया की आने वाले कुछ दिनों मे नवरात्रि के साथ कई त्योहार आने वाले है जिससे बाजारों मे काफी भीड़ होती है जिसको देखते हुये पूरे जिले के सभी बाजारों मे सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस की व्यवस्था और मजबूत की जाय और बाजारों मे पेट्रोलिंग बढा दी जाय जिससे आवान्छनीय तत्वों का पलायन हो सके प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी ने कहा की विगत दिनों चकिया के व्यापारी पुत्र की संदिग्ध मौत को लेकर मै और व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो के साथ प्रदेश के पुलिस प्रमुख श्री प्रशांत कुमार से मिलकर नामजद व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग उठाई और उसकी जांच क्राइम ब्रांच से जल्द से जल्द कराकर मौत की गुत्थी सुलझाने की मांग की.
बैठक में समस्याओं को लेकर अन्य व्यापारीयो ने भी अपनी बातों को रखा। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया.
बैठक में प्रमुख रूप से राकेश मोदनवाल, प्रदीप कुमार, गुलाब साहू, गुरदीप सिंह, महमूद आलम, भगवान दास, पंकज प्रसून पाण्डेय, अभिमन्यु प्रजापति, गुलाब चंद्र केशरी, राजकुमार पाल, लाल साहब,सूरज केशरी, राजीव अग्रहरी, कुंदन चौहान, हनुमान चौरसिया, मुरारी लाल,अंकित जायसवाल, बंसीधर, जायसवाल, कैलाश यादव, तस्लीम अंसारी, राजीव विश्वकर्मा,राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, सतीश् सेठ, संजीव पाण्डेय, अवधेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, माधव सेठ, संतोष जायसवाल, दीपक त्रिशूलिया सुशील शर्मा, मोनू, बजरंगी गुप्ता, दिनेश मौर्य, धर्मेंद्र गुप्ता, गणेश वर्मा, राहुल, बबलू शर्मा, कैलाश जायसवाल, वृजेश गुप्ता, गौरी शंकर तिवारी, राजेश जायसवाल, अवधेश मोदनवाल सहित सैकड़ों व्यापारीगण उपस्थित थे।