संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिटिया के जन्म के उपलक्ष पर एसडीएम ने गरीबों में बांटी खुशियां

चित्र
कई गांवों में कैंप लगाकर जरूरतमंदो में कंबल वितरण कर  मानवीय मूल्यों के बने उत्कृष्ट उदाहरण चंन्दौली, बबुरी।  क्षेत्र के भदौलिया निवासी चंद्र प्रकाश गौतम रायबरेली में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बिटिया के जन्म के उपलक्ष पर  गरीबों में खुशियां बांटी। जगदीशपुर, जरखोर, हटिया, भटपुरा, बबुरी, एवं दुदे में कैप लगाकर जरूरतमंद वृद्धजनों में कंबल वितरण किया।  फोटो: उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम जरूरतमंदो में कंबल वितरण करते हुए  लोगों ने खुशी का अवसर जनसेवा से जोड़ते और मानवीय मूल्यों के उत्कृष्ट उदाहरण बनते देख खूब सराहना किया और कहा कि सेवा सहयोग और समाजिक समर्पण का भाव प्रमुख रूप से आज दिखाई दिया है। हाड़ कंपाती ठंड में कंबल राहत बनते और चेहरे पर रौनक झलकते देख बड़े भाई पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि परिवार आज से यह संकल्प ले रहा है कि खुशी के हर अवसर को जनसेवा से जोड़ा जाएगा। उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि बेटी का जन्म परिवार के लिए सौभाग्य है। यदि इस खुशी के अवसर पर समाज के जरूरत मंद लोगों को कुछ र...

चीफ फार्मासिस्ट शेषनाथ यादव हुए सेवानिवृत्त

चित्र
CHC सकलडीहा पर समाप्त हुआ कार्यकाल, डॉ.शीतल पाठक ने अश्रुपूरित विदाई दी  फोटो: चीफ फार्मासिस्ट शेषनाथ यादव की विदाई करते हुए डॉ शीतल पाठक चंदौली, सकलडीहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चीफ फार्मासिस्ट रहे शेषनाथ यादव बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए. कार्यकाल समाप्त होने पर क्षेत्र के तमाम संभ्रांत नागरिकगण एवं प्रबुद्ध लोगों ने नम आंखों से विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसी क्रम में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के डॉ.शीतल पाठक द्वारा माला पहनाकर अश्रुपूरित विदाई दी गई।

सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिला 25 हजार का इनाम

चित्र
प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित,6 व्यक्तियों का नाम था नेक सूची में  वाराणसी । मण्डलायुक्त द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाने वालें जनपद चन्दौली के 06 व्यक्तियों को 25 हजार नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया  सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की जान बचाने वाले नेक नागरिक को प्रोत्साहित करने के लिए राह-वीर योजना भारत सरकार द्वारा एक पहल शुरू की गई है. इसके तहत दुर्घटना के तुरंत बाद घायल को अस्पताल या ट्रॉमा केयर सेंटर ले जाने वाले व्यक्ति को 25 हजार की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है. योजना का मुख्य उद्देष्य गोल्डन ऑवर में चिकित्सीय सहायता प्रदान करके जान बचाना है. इस योजना के तहत मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस या अस्पताल में पूछताछ के लिए परेशान नहीं किया जा सकता, और वे गवाही देने के लिए बाध्य नहीं हैं. मण्डलीय सड़क सुरक्षा की बैठक में मण्डलायुक्त वाराणसी द्वारा जनपद चन्दौली के 6 लोगों को सम्मानित कर प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इन लोगों ने जनपद के विभिन्न जगहों पर सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल प...

तुम शोर करते हो सुर्खियों में आने के लिए, हमारी खामोशिया ही अखबार बनी हुई है-प्रेम सिंह

चित्र
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी, कहा दोहरे चरित्र वाले छुटभैयों से सावधान रहें चंदौली, धानापुर।  खड़ान गांव के प्रमुख समाज सेवी व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ने ग्रामवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है और कहा कि गांव के दोहरे चरित्र वाले छुटभैयों नेताओं से सावधान रहें, क्योंकि पंचायत चुनाव की सरगर्मी चढते ही जनता को गुमराह करने वाले ड्रामेबाजाें ने भांट भड़ेरियों की तरह तेवर दिखाने लगे हैं. गांव का विकास घडियालू आंशू बहाने वाले नहीं करेंगे. जिसका अपना ही पेट कभी नहीं भरा वह गैरों का क्या खाक भरेगा? मौका पाएगा तो अपनाही भरेगा और गांव के विकास के लिए आया धन हजम करने मे ही मदमस्त रहेगा. और यहीं कहता फिरेगा कि अपना पेट भरता तो भांड में जाए जनता. पेट भरने में कुछ कसर रहेगी ही तब तक पता चलेगा कि कार्यकाल समाप्त हो गया है. इस लिए समय रहते ही सतर्क हो जाएं और नेता नहीं बेटा चुनें. जो गांव का दुलारा रहे और सबके प्यार दुलार से गांव में खुशहाली और विकास से समाज में समरसता ला दे. चुनाव की सर्रगर्मी चढ़ते ही बड़ बोले प्रत्याशी मेढक की तरह टर्रटराने लगे हैं. राजनित...

सकलडीहा विधान सभा में 25 हजार लोगों का नहीं हुआ सत्यापन

चित्र
सूची में नाम ही नहीं था, नोटिस भेजा जाएगा, विभिन्न दस्तावेज से किया जाएगा सत्यापित, उसके बाद अंतिम सूची का होगा प्रकाशन  चंदौली,सकलडीहा । विधान सभा का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य मे 25 हजार से अधिक मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाया है. अब ऐसे मतदाताओं को तहसील प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा जाएगा, और उनका जवाब और दस्तावेज लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।  फ़ोटो-पुनरीक्षण कार्य मे लगे कर्मचारी 2003 की मतदाता सूची में नाम नही है, और न ही इनके माता पिता का ही है। दरअसल चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया गया। सकलडीहा विधानसभा में कुल मतदाता 343325 थे। जिसमें 289055 मतदाताओं गणना पपत्र सत्यापित हुआ। इसमे 126601 मतदाताओं का 2003 और 2025 के मतदाता सूची मे नाम अंकित था। 137253 मतदाता ऐसे थे जिनका 2003 की मतदाता सूची में नाम नही था, लेकिन उनके माता,पिता का नाम दर्ज है। वही 25175 मतदाता ऐसे है जिनका 2003 की मतदाता सूची में नाम नही है और न ही उनके माता पिता का ही है। ऐसे में इनका सत्यापन नहीं हुआ। वही 10108 मतदाता मृतक है।24910 मतदाता स्थानांतरित है। 6777 डबल...

सकलडीहा स्टेशन रेस्ट रूम निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, लोगों ने जताई नाराजगी

चित्र
चंदौली ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल रूट पर स्थित सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर 17.30 लाख की लागत से ट्रैक मैंन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम बन रहा है। फोटो: सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित रेस्ट रूम में प्रयोग हो रहे दोयम दर्जे की ईंट मैटेरियल  क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।इसके निर्माण में प्रयोग होने वाली ईंटे सहित मैटेरियल दोयम दर्जे की है।लोगों ने इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग  किया है।चेताया कि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। दरअसल सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक मैन आवास निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता होने पर बच्चा सिंह,श्यामसुंदर सिंह,पनारू सिंह, अर्जुन प्रसाद आर्य सहित क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।इनलोगों का कहना है।इसमें लगने वाले ईट सहित मैटेरियल दोयम दर्जे के है। इसकी शिकायत भी रेलवे के विभिन्न हेल्पलाइन पर की गई।लेकिन अधिकारी इसको नजरअंदाज कर रहे है।इनलोगों ने इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग किया है। चेताया कि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस संबंध में जवाब ...

1236 यात्री बिना टिकट के पकड़ाए

चित्र
सात लाख वसूला गया जुर्माना, टिकट लेकर यात्रा करने की दी गई सलाह चंदौली, डीडीयू नगर।  डीडीयू, गया, डेहरी ऑन सोन, एवं सासाराम स्टेशनों से कुल 1236 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे जुर्माने के तौर पर लगभग सात लाख रुपये वसूले गए. साथ ही उन्हें टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई एवं जागरूकता भी बढ़ाई गई. डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीडीयू-गया रेल खंड में सोमवार को डीडीयू जंक्शन, गया, डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर एक साथ सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया.  टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश व निकास द्वारों पर टिकट जांच की गई. साथ ही डीडीयू - गया तथा डीडीयू - बक्सर रेलखंड में आवागमन वाली ट्रेनों में भी सघन जांच की गई। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई एवं जागरूकता भी बढ़ाई गई. चेकिंग के दौरान टिकट काउंटरों पर सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई. रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध कर...

रात में जेसीबी से की जा रही थी माइनर की खुदाई

चित्र
किसान नेताओं ने किया विरोध, कहा मजदूरों के अधिकार का हो रहा हनन, अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग  चंदौली, बरहनी। ब्लॉक के बाकरपुर गांव में धीना माइनर की खुदाई शनिवार की देर रात जेसीबी के द्वारा कराई जा रही थी. सूचना मिलते ही किसान नेताओं ने मौके पर पहुंच कर विरोध जताया. कहा मजदूरों के अधिकार का हनन हो रहा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिला प्रशासन से संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है. फोटो: बाकरपुर में जेसीबी से खुदाई की माइनर और विरोध जताते किसान नेता व ग्रामीण  भारतीय अवस्थी किसान यूनियन के वाराणसी मंडल प्रवक्ता रणविजय यादव व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि माइनर की खुदाई के काम में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया है. यह आम तौर पर अनियमित और मजदूरों के रोजगार के अधिकार का  उल्लंघन व हनन तथा सरकारी धन का दुरुपयोग है.  विजुअल: सुनें किसान नेताओं की जुबानी   उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद के किसी भी नहर की माइनरों और रजवाहे की खुदाई की गई है, वहां मजदूरों की बजाय जेसीबी मशीन का ही उपयोग देखा गया है. यह भ्रष्टाचार और सरकारी धन के लू...

बाबा डगरिया सरकार की पुण्यतिथि पर भंडारे का भव्य आयोजन एवं दिव्य दर्शन

चित्र
देश के कोने कोने से साधू महात्माओं का होगा पदार्पण, 24 घण्टे चलेगा रामायण पाठ व ध्यान चिंतन  चंदौली । बाबा डगरिया सरकार की 21वीं पुण्यतिथि पर 24 घण्टे का रामायण पाठ व ध्यान चिंतन के साथ भंडारे का भव्य आयोजन होगा. इस अवसर पर देश के कोने कोने से साधू महात्माओं एवं विशिष्ट जनों का पदार्पण होगा। बाबा के दिव्य दर्शन और पूजन से प्राणी मात्र का कल्याण और अनुभूति से पुण्य फल की प्राप्ति होगी। इस आशय की जानकारी आश्रम के नए महंत नारायण गिरी ने दी. फोटो: बाबा डगरिया सरकार  उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर 2005 को बाबा डगरिया सरकार पंच तत्व में विलीन हो गए थे. इस दिन बाबा के यादगार हर साल 24 घण्टे का रामायण पाठ व ध्यान चिंतन के साथ भंडारे का भव्य आयोजन किया जाता है. जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. इस बार हर वर्ष की अपेक्षा कुछ बेहतर तरीके से मनानी है. जिसमें देश के कोने कोने से साधू महात्माओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी. बाबा डगरिया सरकार (श्री लालता गिरी महाराज) एक प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु थे, जिनका आश्रम उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सकलडीहा ब्लॉक के चतुर्...

बाबू जगदीश नारायण सिंह स्मृति में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
विजेताओं को मेडल, रैकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, शिव बच्चन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, जो बिना खेल कूद के संभव नहीं है।  चंदौली । बाबू जगदीश नारायण सिंह की स्मृति में महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय दो दिवसीय बैडमिंटल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शनिवार को फाइनल विजेताओं को मेडल, रैकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।  बालक एकल में आभास कुमार बबुरी विजेता और कृष्ण रस्तोगी चहनियां उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में अनन्या रस्तोगी प्रथम और सगुन गुप्ता द्वितीय व अंकिता जायसवाल तृतीय स्थान प्राप्त की। युगल टीम बालिका वर्ग में अनन्या रस्तोगी व सगुन प्रथम, साक्षी यादव व काजल द्वितीय तथा अंशिका व सोनाली तृतीय रहे। बैडमिंटल खेल के समापन पर ई0 रामकेश सिंह ने कहा कि खेल कूद का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। शिक्षा के साथ साथ खेल भी अनिवार्य है। वक्ता के क्रम में शिव बच्चन सिंह ने कहा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, जो बिना खेल कूद के संभव नहीं है।   अंत में प्रबंधक राकेश सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह के हाथों विजेताओं ...

सत्तारूढ़ अपने चहेते को दे रहे नहर सफाई व स्क्रैपिंग का ठेका, वह भी तय कमीशन पर - अजय राय

चित्र
घास झंखाड़ हटाकर पैसा कर जा रहे हजम,जनप्रतिनिधियों के खास हैं चर्चा में  मोदी व योगी सरकार भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ है तो इनके राज में भ्रष्टाचार व कार्पेट घरानों की पूंजी कैसे बढ़ी हैं. यह सरकार किसानों के पक्ष में अब तक कौन सी नीतियां लागू की है? हर विभागों में क्यों रोजागार खत्म हो रहा है. विकास क्यों अवरुद्ध है?  चंदौली । आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय फ्रंट कमेटी समिति सदस्य व मजदूर किसान मंच के चंदौली प्रभारी अजय राय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम किसानों की तरफ से खुला पत्र जारी कर किसानों के सवाल को उठाया है. साथ ही कर्मनाशा व चन्द्र प्रभा नहर की माईनर व रजवाहा की साफ सफाई व सिल्ट स्क्रैपिंग, धान खरीद के लिए मुकम्मल व्यवस्था, फसलों का उचित मूल्य, कर्ज माफी तथा गांव में मनरेगा के तहत सत्तारूढ़ ठेकेदारों द्वारा खुलेआम धांधली पर रोक लगाने की मांग किया और सिंचाई की समस्यायों को लेकर योगी सरकार को किसानों के नाम खुला पत्र जारी किया.  श्री राय ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने की नौटंकी यह सरकार कर रहीं हैं.  इनके राज में हर विभाग और...

डगरिया सरकार आश्रम के नए महंत बने नारायण गिरी

चित्र
समझौते के आधार पर मिली जिम्मेवारी, एक साल से चल रहा था विवाद, अनियमितताओं के आरोप पर हटाए गए थे पूर्व महंत  चंदौली, जिले के सकलडीहा क्षेत्र के चतुर्भुजपुर के बाबा डगरिया सरकार आश्रम में तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा के पत्र और शनिवार को कोतवाली में हुए समझौते के आधार पर नारायण गिरी को आश्रम का नया महंत बनाया गया है।  बता दें कि बाबा डगरिया सरकार आश्रम इस क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जिससे लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यहां जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों और बिहार प्रांत से भी श्रद्धालु श्री लालता गिरी महाराज व बाबा डगरिया सरकार के दर्शन और आशीर्वाद के लिए आते हैं। पिछले एक साल से आश्रम में गद्दी को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते आश्रम से जुड़े पंचायती आनंद अखाड़ा ने एक पत्र जारी कर पूर्व महंत पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटा दिया था। इसके बाद नारायण गिरी को नया महंत नियुक्त किया गया। सोमवार को कोतवाली में इस संबंध में एक पंचायत हुई, जिसमें पत्र के अनुसार आपसी सहमति से नारायण गिरी को नया महंत नियुक्त करने पर मुहर लगी। महंत न...

सघन सहकारी समिति कवई पहाड़पुर का हैंडपंप छः माह से खराब

चित्र
जिम्मेदार बने मौन, बीडीओ ने लिया संज्ञान,  चंदौली, धानापुर । ब्लॉक के खड़ान गांव में सघन सहकारी समिति कवई पहाड़पुर के नाम से संचालित है ठीक उसी के पास हैंडपंप लगा हुआ है जो विगत छः माह से खराब पड़ा हुआ है. शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन हैं. खाद और धान खरीद के समय पेय जल के लिए किसान परेशान हैं. ग्रामीण विशाल गोड़ व रामनयन यादव का कहना है कि प्रधान से हैण्डपम्प को ठीक कराने के लिए कई बार कहा गया, परन्तु यह कहते हुए टाल देते हैं कि मेरे पास पैसा नहीं है और मै कितना हैण्डपम्प ठीक कराऊंगा. ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हैंड पंप ठीक की मांग किया है. इस मामले का संज्ञान गांव के ही समाजसेवी प्रेम सिंह ने लिया और बीडीओ साहब से टेलीफोनिक वार्ता कर हैंडपंप बनवाने की मांग किया. इस बाबत धानापुर बीडीओ विजय कुमार ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर जल्द ही उसे ठीक करा दिया जाएगा.

भाजपा सरकार में जाति के आधार पर जेल और बेल हो रहा है: स्वामी प्रसाद मौर्य

चित्र
संवैधानिक पदों पर बैठे लोग ही संविधान की सुरक्षा कर सकते हैं सरकार धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर देश में उन्माद पैदा करना चाहती हैं भाजपा पूंजी पतियों को बढ़ावा दे रही और  गरीबों को 5 किलो राशन  जिसकी जितनी भागीदारी है उतनी उनकी हिस्सेदारी होनी चाहिए मिर्जापुर । जनपद के अहरौरा डीह के शिलालेख पहाड़ी के नीचे सम्राट अशोक शिलालेख महोत्सव एवं राष्ट्रीय प्रतीकों की चेतना यात्रा के संदर्भ में भारत की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द में शिलालेखों की प्रासंगिकता विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सर्वप्रथम तिरंगा और क्लब का झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाकर किया गया। फोटो: स्वामी प्रसाद मौर्य सम्राट अशोक महोत्सव पर अहरौरा में बोलते हुए  श्री मौर्य ने कहा कि जब तक संवैधानिक पदों पर बैठे लोग ही संविधान की सुरक्षा कर सकते हैं. जब तक वे सुरक्षा नहीं करेंगे तब तक खतरा बना ही रहेगा। देश में जहां जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां वहां जाति के आधार जेल और बेल हो रहा है। देश में पूर्ण रूप से जंगल राज कायम हो चुका है।...

पीजी कॉलेज की छात्रा अंजू जिले में बनाई छाप

चित्र
भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल की, मेडल सहित नगदी से हुई पुरस्कृत चंदौली । भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेई जयंती के उपलक्ष में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सकलडीहा पीजी कॉलेज की छात्रा अंजू यादव ने द्वितीय स्थान लाकर महाविद्यालय को गौरवान्वित ही नहीं किया है, बल्कि जिले में एक छाप बना दी है.  वहीं उसे डीएम कार्यालय पर मेडल सहित पांच हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया गया है। महाविद्यालय परिवार प्राचार्य प्रशासक क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ ज्ञानप्रकाश वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त किया. गौरतलब हो कि स्व0 अटल जी के व्यक्तित्व एवं सुशासन संबंधी विचारों पर 18 से 22 दिसंबर के बीच पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंदौली में जनपद स्तरीय निबंध लेखन में कक्षा 8 से 12 तक विद्यार्थियों और भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनामिका पांडेय, द्वितीय स्थान अंजू यादव एवं तृतीय स्थान सुजाता मौर्य, एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता मे...

चंदौली में बेहद शर्मनाक वारदात फिर आई सामने

चित्र
युवक पर धारदार हथियार से हमला, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, हालात बेहद गंभीर  चंदौली , जनपद में बेहद शर्मनाक वारदात फिर सामने आई है. जो सीधे दर्शाती हैं कि कानून का डर अपराधियों में तनिक भी नहीं है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है. जंगल राज कायम हो चुका है. जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के नगवां निवासी मिथिलेश कुमार को गुरुवार की देर शाम सिवान में धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल दिया है. आसपास के लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घायल को धानापुर सीएचसी पर भर्ती कराया.घटना की जानकारी होने पर सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी भी मौके पर पहुंची.   जहां खून अत्यधिक गिरने के कारण हालात गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि मिथिलेश गांव के सिवान में गया था, कि रास्ते में कुछ लोगों द्वारा उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया है. जिससे वह मौके पर ही गीर गया और पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया।

भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेई का मनाया गया शताब्दी वर्ष समापन समारोह

चित्र
मेधावियों को मेडल और नगदी से पुरस्कृत कर उनके व्यक्तित्व से सीख लेने की प्रेरणा ली गई,  विजई प्रतिभागियों के गांव में फ्लड लाइट लगवाने की घोषणा चंदौली । "भारत रत्न" व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के शताब्दी वर्ष पर समापन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया.  फोटो: विधायक रमेश जायसवाल मेधावियों को पुरस्कृत करते  इस अवसर पर श्री अटल जी के व्यक्तित्व एवं सुशासन संबंधी विचारों पर 18 से 22 दिसंबर 2025 के बीच पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंदौली में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों की जनपद स्तरीय निबंध लेखन, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के बीच आयोजित जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में मेधावी छात्रों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।  उन्होंने अपने संबोधन में अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व एवं सुशासन की दिशा में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व से सीख प्राप्त करने के...

चंदौली के दो किसान रमेश व अजय दिल्ली में पुरस्कृत

चित्र
मिला नवोन्मेषी कृषक सम्मान,25 प्रदेशों से आए थे किसान  चन्दौली, 25 दिसम्बर 2025 ।जनपद के दो प्रगतिशील किसान रमेश एवं अजय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में पुरस्कृत किया गया l  किसान सम्मान दिवस के अवसर पर भा.कृषि.अनुसंधान परिषद पूसा नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नवोन्मेषी कृषक कॉन्क्लेव में भारत के कुल 25 प्रदेशों से आए प्रगतिशील किसानों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से इशानी FPO के निदेशक अजय कुमार सिंह एवं शिवनंदन FPO के निदेशक रमेश सिंह को नवोन्मेषी कृषक सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी जी,केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय शिवराज सिंह भारतीय अनुसंधान संस्थान एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निदेशकगण डॉ.श्रीनिवासन राव, एवं डॉक्टर एम.ल.जाट,के द्वारा सम्मान प्राप्त किया गया।  कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ,डॉ चंदन, डॉ अभयदीप ,डॉ अमित डॉ मनीष डॉ एवं डॉ प्रतीक सहित केंद्र के सभी कर्मचारियों मैं हर्ष व्याप्त करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बध...

गाली और धमकी के आरोपी दरोगा पर एक सप्ताह बाद भी नही हुई कार्रवाई, जांच ठण्डे बस्ते में

चित्र
फरियादियों को गाली देते वीडियो हुआ था वायरल पुलिस विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल कार्रवाई न होना अभद्र व्यवहार को मौन सहमति देने जैसा अब थानों में गालियां देने की बढ़ेगी परम्परा चंदौली । यूपी के चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली में तैनात बीट दरोगा लक्ष्मीकांत मिश्रा का एक फरियादी को गाली देते हुए वीडियो एक सप्ताह पूर्व बीते शुक्रवार को वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के व्यवहार की खूब किरकिरी हुई। पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए थे और जांच रिपोर्ट भी उन्हें घटना के तीन दिन बाद सीओ ने सौंप दी।लेकिन अभी तक आरोपी दरोगा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फ़ोटो-फरियादी को गाली देते दरोगा वायरल वीडियो में दरोगा लक्ष्मीकांत मिश्रा फरियादी को उसकी मां को भद्दी भद्दी गाली देते और एक हजार जूते मारकर जूतों की माला पहनाने की धमकी दे रहे है। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। समाज के बुद्धजीवी और संभ्रांत लोगो ने इसको मानवाधिकार का हनन और असंवैधानिक करार दिया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जहां...

लाख प्रयासों के बाद भी नहीं रुक रही शराब तस्करी, धड़ल्ले से है जारी

चित्र
18 हजार की शराब बरामद, खुली ट्रेन में कैसे चढ़ी शराब? चन्दौली। आरपीएफ   को   मुखबिर से सूचना मिली कि साप्ताहिक ट्रेन नंबर 22971 जो डीडीयू नगर से सीधे पटना के लिए रवाना है, उसमें भारी मात्रा में शराब है जो बिहार राज्य में बिक्री के लिए जा रही है. दिलदारनगर आरपीएफ ने रात 11:42 बजे ट्रेन संख्या 22971 डाउन को स्टेशन पर रोका. जांच के दौरान, जनरेटर कार के नीचे और स्लीपर कोच के शौचालय में भारी मात्रा में शराब मिली. ट्रेन को सीधे पटना में रुकना था:  सवाल यह बना हुआ है कि ट्रेन में शराब कहां से चढ़ाई गई थी? जबकि ट्रेन  डीडीयू नगर से रवाना हुई और पटना में रुकनी थी. तस्करों ने शराब कहां से चढ़ाई थी?. आशंका जताई जा रही है कि तस्कर इसे बिहार में कहीं चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाकर उतारने वाले थे. लावारिस हालत में मिली शराब:   हालांकि, शराब लावारिस हालत में मिली, जिससे कोई तस्कर पकड़ा नहीं जा सका. बरामद शराब को बाद में राजकीय रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया. बोतलों पर क्यूआर कोड के स्टिकर लगे हुए थे:  बरामद शराब की बोतलों पर क्यूआर कोड (QR code) के स्टिकर...

लाख प्रयासों के बाद भी नहीं रुक रही शराब तस्करी, धड़ल्ले से है जारी

चित्र
18 हजार की शराब बरामद, खुली ट्रेन में कैसे चढ़ी शराब? चन्दौली। आरपीएफ   को   मुखबिर से सूचना मिली कि साप्ताहिक ट्रेन नंबर 22971 जो डीडीयू नगर से सीधे पटना के लिए रवाना है, उसमें भारी मात्रा में शराब है जो बिहार राज्य में बिक्री के लिए जा रही है. दिलदारनगर आरपीएफ ने रात 11:42 बजे ट्रेन संख्या 22971 डाउन को स्टेशन पर रोका. जांच के दौरान, जनरेटर कार के नीचे और स्लीपर कोच के शौचालय में भारी मात्रा में शराब मिली. ट्रेन को सीधे पटना में रुकना था:  सवाल यह बना हुआ है कि ट्रेन में शराब कहां से चढ़ाई गई थी? जबकि ट्रेन  डीडीयू नगर से रवाना हुई और पटना में रुकनी थी. तस्करों ने शराब कहां से चढ़ाई थी?. आशंका जताई जा रही है कि तस्कर इसे बिहार में कहीं चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाकर उतारने वाले थे. लावारिस हालत में मिली शराब:   हालांकि, शराब लावारिस हालत में मिली, जिससे कोई तस्कर पकड़ा नहीं जा सका. बरामद शराब को बाद में राजकीय रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया. बोतलों पर क्यूआर कोड के स्टिकर लगे हुए थे:  बरामद शराब की बोतलों पर क्यूआर कोड (QR code) के स्टिकर...

वार्षिकोत्सव में एसडीएम ने मेधावियों को किया सम्मानित

चित्र
प्रथम तीन स्थान प्राप्त को दी साइकिल, मोबाइल और प्रमाण पत्र । चहनियां,(चंदौली) क्षेत्र के मारुफ़पुर बाज़ार स्थित जीवन ज्योति कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का वार्षिकोत्सव गुरुवार को मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर थे। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा संस्थान के मेधावी छात्र - छात्राओं को तीन साइकिल, मोबाइल फोन और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। फोटो - मारुफपुर में वार्षिकोत्सव में विजेता को साइकिल प्रदान करते एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने कहा कि कंप्यूटर आधुनिक समय की मांग है। आज विश्व के हर देशों में कम्प्यूटर पर काम होता है। जो लोग आज कंप्यूटर को नहीं जानते, वे विकास की दौड़ में पिछड़ जाते हैं। विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी चंदौली किशन वर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है। अनेक योजनाएं चलाकर उन्हें विकास के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। महिला कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरि ने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए सरकार ने 1090 सहित अनेक सुविधाएं दी हैं, ...

मुख्य विकास अधिकारी ने सलेमपुर और धरहरा में जमीन का किया निरीक्षण

चित्र
ग्रामीण विधान सभा में बनने हैं पंचायत उत्सव भवन , प्रति भवन डेढ़ करोड़ की लागत स्वीकृत है  चंदौली।  मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने बुधवार को सकलडीहा विधान सभा में 'पंचायत उत्सव भवन' के निर्माण के लिए ग्राम सभा सलेमपुर और धरहरा में जमीन का निरीक्षण किया।  इस दौरान पंचायत राज अधिकारी नीरज सिंहा, सकलडीहा उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, तहसीलदार संदीप कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ विजय कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण विधान सभा क्षेत्रों में आधुनिक पंचायत उत्सव भवन बनाए जा रहे हैं, जिसके लिए प्रति भवन 1.50 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत स्वीकृत है। पंचायत उत्सव भवन बनाने का मुख्य उद्देश्य:  ग्रामीणों को शादी-विवाह, मुंडन और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुलभ, सस्ता और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है, साथ ही यह सरकारी योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए भी एक साझा मंच बनेगा, जिससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को खुले में आयोजन करने की समस्या से निजात मिलेगी।  पं...

रोहितास पाल के शूटरों से पुलिस कोसों दूर-पिंटू पाल

चित्र
मुख्यमंत्री से मिले परिजन, न्याय की लगाए गुहार  चंदौली । जिले के मुगलसराय में पुलिस पीकेट से चंद कदमों दूर 18 नवंबर को रात्रि 9:00 बजे के लगभग दवा कारोबारी रोहितास पाल को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई. घटना की सारी वारदात सीसी कैमरे में कैद हो गई.  पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने स्वयं इस घटना का संज्ञा लिया और बाकायदा आधा- आधा दर्जन थानों के प्रभारियों और सर्विलांस विशेषज्ञों को हत्यारों को पकड़ने के लिए लगाया. पुलिस साजिश के रूप में तीन लोगों को हिरासत में लिया और जेल भेज दिया, परन्तु आज तक मेन शूटरों से कोसों दूर है.  Also read -  सकलडीहा के गालीबाज दरोगा पर तीन बाद भी कार्रवाई नहीं: खाकी की हो रही किरकिरी, सीओ ने भेज दी है रिपोर्ट।   इस बाबत बाजार के व्यापारियों ने विरोध जताया और धरना प्रदर्शन किया तो उन्हें सांत्वना देकर मामला शांत करा दिया गया. इस मामले को लीपापोती होते देख सूबे के मुखिया से परिजन मंगलवार को मिला और न्याय की मांग किया. देखना यह है कि सूबे के मुखिया इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। Also read - ...

बेहतर कार्य के लिए कृषकों को मिला सम्मान

चित्र
जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया चंदौली,23 दिसम्बर 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली परिसर में मा० स्व० चौधरी चरण सिंह जन्म दिवस  किसान सम्मान दिवस व किसान मेला व रबी उत्पादकता गोष्ठी-2025 के रूप में मनाया गया।  जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा प्रांगढ़ में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर स्व० चौधरी चरण सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को नवीन तकनीकों, सरकारी योजनाओं और आधुनिक कृषि पद्धतियों की महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। जिलाधिकारी ने किसानों से परंपरागत गेहूं-धान की खेती के बजाय अन्य विकल्प अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने औषधीय फसलों, फलों, सब्जियों, श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं लघु व सूक्ष्म उद्यमों को अपनाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि इससे किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से बैंक वित्तीय सहायता भी उपल...

पत्रकार भवन के लिए उपमुख्यमंत्री से मिला चंदौली प्रेस क्लब

चित्र
जमीन दिलाने के लिए सौंपा मांग पत्र, चंदौली BJP संस्थापक की शहादत स्थली है, जमीन का एक टुकड़ा आवंटित करें  चंदौली,  चंदौली प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री व कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के आवास पर जाकर स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान चंदौली प्रेस क्लब को पत्रकार भवन बनाने के लिए जमीन दिलाने के लिए मांग पत्र सौंपा. फोटो: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए चंदौली प्रेस क्लब के पदाधिकारीगण चंदौली प्रेस क्लब के संस्थापक व अध्यक्ष राम अवतार तिवारी, संस्थापक संरक्षक संदीप कुमार बड़े बाबू, प्रदेश उपाध्यक्ष निजाम बाबू, महामंत्री चंचल यादव आदि लोग प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के आवास पर जाकर स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, सूचना अधिकारी व सचिव ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर मांग पत्र दिया. पत्रक के माध्यम से कहा कि चंदौली प्रेस क्लब रजिस्टर्ड संस्था है, जो पूरे प्रदेश में पत्रकारों एवं समाज के ह...

चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे नेता थे- पिंटू पाल

चित्र
आजादी के बाद देश के विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही, उन्होंने  अपना पूरा राजनीतिक जीवन किसानों, ग्रामीण भारत और कृषि सुधारों के लिए समर्पित किया- किसान नेता  चंदौली । भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल के नेतृत्व में किसान दिवस पर देश के पांचवें प्रधामंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई और उनके पूरे राजनैतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. फोटो: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए किसान नेता पिंटू पाल  किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि आजादी के बाद देश के विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है, उन्होंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन किसानों, ग्रामीण भारत और कृषि सुधारों के लिए समर्पित किया। उन्हें किसानों का सच्चा नेता माना जाता है। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। सरकार ने उनके सम्मान में साल 2001 से ही 23 दिसंबर को हर साल किसान दिवस मनाने का फैसला किया था। भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां आज भी देश की आधी से ज्यादा आबादी खेती पर...

चंदौली के होमियोपैथी चिकित्सक डॉ अभिमन्यु पाण्डेय को रायपुर में मिला अवार्ड

चित्र
चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित, कई राज्यों के मुख्यमंत्री राज्यपाल कर चुके हैं सम्मानित  चंदौली : रायपुर, छत्तीसगढ़ के आयुर्वेदिक कॉलेज के कैंपस में सोमवार की देर शाम छत्तीसगढ सरकार द्वारा एक विशाल हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों असहायों की उम्मीद की किरण बन गई। जिसमे चिकित्सा क्षेत्र के हर विभाग एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद ( डेंटल, कैंसर, ऑप्थैलोमो etc) आदि विधियों द्वारा देश भर के बड़े चिकित्सकों द्वारा लाखों मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसमें MRI, सीटी स्कैन से लेकर खून व अन्य सभी जांचे मुफ्त में किया गया। वहीं रायपुर की महापौर मीनल चौबे, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत, सांसद व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने चंदौली निवासी डॉ अभिमन्यु पांडेय को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया है। डॉ अभिमन्यु पाण्डेय मूल रूप से चंदौली के रहने वाले है और इन्हें कई राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल द्वारा सम्मान मिल चुका है जैसे ही डॉ. अभिमन्यु पाण्डेय को ये अवार्ड मिला चंदौली के...