सकलडीहा स्टेशन रेस्ट रूम निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, लोगों ने जताई नाराजगी

चंदौली।पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल रूट पर स्थित सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर 17.30 लाख की लागत से ट्रैक मैंन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम बन रहा है।

फोटो: सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित रेस्ट रूम में प्रयोग हो रहे दोयम दर्जे की ईंट मैटेरियल 

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।इसके निर्माण में प्रयोग होने वाली ईंटे सहित मैटेरियल दोयम दर्जे की है।लोगों ने इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग  किया है।चेताया कि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।



दरअसल सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक मैन आवास निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता होने पर बच्चा सिंह,श्यामसुंदर सिंह,पनारू सिंह, अर्जुन प्रसाद आर्य सहित क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।इनलोगों का कहना है।इसमें लगने वाले ईट सहित मैटेरियल दोयम दर्जे के है।

इसकी शिकायत भी रेलवे के विभिन्न हेल्पलाइन पर की गई।लेकिन अधिकारी इसको नजरअंदाज कर रहे है।इनलोगों ने इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग किया है।

चेताया कि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस संबंध में जवाब देने से सीनियर सेक्शन इंजिनियर महेन्द्र कुमार कतराते रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा