बिटिया के जन्म के उपलक्ष पर एसडीएम ने गरीबों में बांटी खुशियां

कई गांवों में कैंप लगाकर जरूरतमंदो में कंबल वितरण कर मानवीय मूल्यों के बने उत्कृष्ट उदाहरण

चंन्दौली, बबुरी। क्षेत्र के भदौलिया निवासी चंद्र प्रकाश गौतम रायबरेली में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बिटिया के जन्म के उपलक्ष पर  गरीबों में खुशियां बांटी। जगदीशपुर, जरखोर, हटिया, भटपुरा, बबुरी, एवं दुदे में कैप लगाकर जरूरतमंद वृद्धजनों में कंबल वितरण किया। 

फोटो: उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम जरूरतमंदो में कंबल वितरण करते हुए 

लोगों ने खुशी का अवसर जनसेवा से जोड़ते और मानवीय मूल्यों के उत्कृष्ट उदाहरण बनते देख खूब सराहना किया और कहा कि सेवा सहयोग और समाजिक समर्पण का भाव प्रमुख रूप से आज दिखाई दिया है।

हाड़ कंपाती ठंड में कंबल राहत बनते और चेहरे पर रौनक झलकते देख बड़े भाई पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि परिवार आज से यह संकल्प ले रहा है कि खुशी के हर अवसर को जनसेवा से जोड़ा जाएगा।

उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि बेटी का जन्म परिवार के लिए सौभाग्य है। यदि इस खुशी के अवसर पर समाज के जरूरत मंद लोगों को कुछ राहत मिल सके तो इससे बड़ा कोई पुण्य हो ही नहीं सकता। परिवार द्वारा किया गया यह प्रयास प्रेरणादायी है।

कंबल पाए वृद्धजनों ने कहा बिटिया जिए हजारों साल। दिल से शुभकामनाएं और बधाईयां दी। इस दौरान हीरा लाल पाल, हरिचंद गौतम, छोटे लाल, डा. गिरधारी, डा. रिंकू, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा