नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी, कहा दोहरे चरित्र वाले छुटभैयों से सावधान रहें
चंदौली, धानापुर। खड़ान गांव के प्रमुख समाज सेवी व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ने ग्रामवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है और कहा कि गांव के दोहरे चरित्र वाले छुटभैयों नेताओं से सावधान रहें, क्योंकि पंचायत चुनाव की सरगर्मी चढते ही जनता को गुमराह करने वाले ड्रामेबाजाें ने भांट भड़ेरियों की तरह तेवर दिखाने लगे हैं.
गांव का विकास घडियालू आंशू बहाने वाले नहीं करेंगे. जिसका अपना ही पेट कभी नहीं भरा वह गैरों का क्या खाक भरेगा? मौका पाएगा तो अपनाही भरेगा और गांव के विकास के लिए आया धन हजम करने मे ही मदमस्त रहेगा. और यहीं कहता फिरेगा कि अपना पेट भरता तो भांड में जाए जनता. पेट भरने में कुछ कसर रहेगी ही तब तक पता चलेगा कि कार्यकाल समाप्त हो गया है.
इस लिए समय रहते ही सतर्क हो जाएं और नेता नहीं बेटा चुनें. जो गांव का दुलारा रहे और सबके प्यार दुलार से गांव में खुशहाली और विकास से समाज में समरसता ला दे. चुनाव की सर्रगर्मी चढ़ते ही बड़ बोले प्रत्याशी मेढक की तरह टर्रटराने लगे हैं. राजनितिक गलियारों और चट्टी चौराहों पर चर्चा जोरों शोरों पर हो रही है.लेकिन यह सर्रगर्मी चुनाव बीतने तक ही रहेगी. फिर पांच साल तक मतदाताओं का सिरदर्द बनी रहेगी. सब लोग यहीं कहते फिरेंगे कि जो लूट लिए लूटे अब इनका टाइम कभी नहीं आने वाला है.
प्रेम सिंह ने दावा किया कि गाँव के विकास के प्रति मेरे परिवार और मेरी स्वयं की जो भूमिका रही है उससे कोई अछूता नहीं है. इसका जीता जागता उदाहरण गांव की सम्मानित जनता जनार्दन है. क्षेत्र पंचायत सदस्य रहते हुए हमारे कराए गए विकास कार्यों का अब तक गांव का कोई जनप्रतिनिधि टक्कर नहीं दे पाया है. शायद उसी का प्रतिफल है कि तुम शोर करते हो सुर्खियों में आने के लिए, हमारी तो खामोशिया ही अखबार बनी हुई है।