सकलडीहा विधान सभा में 25 हजार लोगों का नहीं हुआ सत्यापन

सूची में नाम ही नहीं था, नोटिस भेजा जाएगा, विभिन्न दस्तावेज से किया जाएगा सत्यापित, उसके बाद अंतिम सूची का होगा प्रकाशन 

चंदौली,सकलडीहा । विधान सभा का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य मे 25 हजार से अधिक मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाया है. अब ऐसे मतदाताओं को तहसील प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा जाएगा, और उनका जवाब और दस्तावेज लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

फ़ोटो-पुनरीक्षण कार्य मे लगे कर्मचारी

2003 की मतदाता सूची में नाम नही है, और न ही इनके माता पिता का ही है।

दरअसल चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया गया। सकलडीहा विधानसभा में कुल मतदाता 343325 थे। जिसमें 289055 मतदाताओं गणना पपत्र सत्यापित हुआ। इसमे 126601 मतदाताओं का 2003 और 2025 के मतदाता सूची मे नाम अंकित था।

137253 मतदाता ऐसे थे जिनका 2003 की मतदाता सूची में नाम नही था, लेकिन उनके माता,पिता का नाम दर्ज है। वही 25175 मतदाता ऐसे है जिनका 2003 की मतदाता सूची में नाम नही है और न ही उनके माता पिता का ही है। ऐसे में इनका सत्यापन नहीं हुआ। वही 10108 मतदाता मृतक है।24910 मतदाता स्थानांतरित है। 6777 डबल मतदाता थे।1110 ने गणना मतपत्र भरे ही नही। 

एसडीएम कुन्दन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 25175 मतदाताओं को तहसील की ओर से 1 जनवरी से नोटिस भेजा जाएगा, और उनसे विभिन्न दस्तावेज मांग कर सत्यापित किया जाएगा।उसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा