पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनाई गई जयंती
रिपोर्ट! संदीप कुमार चन्दौली, पीडीडीयू नगर । शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई, इस दौरान कांग्रेसजनो ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की l कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी विश्व की महान नेताओ मे से एक थी, देश को आगे ले जाने मे उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, जब तक वह प्रधानमंत्री रही, सीमा पार के दुश्मनो ने कभी आंख उठाकर देश की तरफ नही देखा। यह उनकी प्रशासनिक नीती थी, जिसके कारण उन्हे आयरन लेडी से नवाजा गया। कहा देश की एकता व अखण्डता बनाए रखने के लिए इंदिरा गांधी ने अपनी जान की परवाह भी नही की, उनके कार्यो के कारण उनका नाम स्वर्ण अक्षरो मे अंकित रहेगा। इंदिरा गांधी ने भारतवासीयो के हित के लिए बहुत से कार्य किए, उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया। भारतीय राजनीति मे उनके निर्णयो को मिशाल के तौर पर देखा जाता है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से आंनद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ दयाराम पटेल, दशरथ चौहा...