दुर्गावती हिंदी साहित्य संस्थान के मासिक काव्य गोष्ठी में बही काव्य रसधारा
हिंदी साहित्य एवं समाज के कमजोर वर्ग के उन्नयन के लिए डॉ. विनय वर्मा को किया गया सम्मानित चंदौली,डीडीयू नगर - चन्दौली की साहित्यिक संस्था "दुर्गावती हिन्दी साहित्य संस्थान"के तत्वावधान में प्रति माह चलने वाली काव्यगोष्ठी का आयोजन पराहूपुर स्थित कार्यालय के परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद के वरिष्ठ कवियों के साथ ही नवांकुर कवियों एवं कवयित्रियों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री रीना तिवारी ने हिंदी वंदना से की और बाद में अपनी रचनाओं और ग़ज़लों की प्रस्तुति कर वातावरण को जीवंत कर दिया। ये खबरें पढ़ें: दवा लेकर घर लौट रहे मां बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत ये खबरें पढ़ें: संदीप परिस्थितियों में खून से लथपथ बृद्ध का शव मिलने से सनसनी प्रो. लवकुश मिश्र जी ने अपनी कविता बन्द कर लो खुली खिड़कियां, पछुआ हवाओँ से सलामती के लिए से तैतालिस डिग्री पार जाते हुए तापमान के प्रति सचेत किया। चन्दौली के युवा कवि सुरेश अकेला ने अपनी रचना नागफनियो को अब यहां नही फलने देंगे सुनाकर लोगो की खूब तालियां बटोरी। कवि आकाश मिश्र ने अपनी ग़...