उतर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आसाम
रिपोर्ट - संजय कुमार 'दिनकर', मीडिया प्रभारी GOAL
भारत : आंबेडकरवादी साहित्यकारों के वैश्विक संगठन GOAL के तत्वावधान में जून महीने में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है । इसकी सूचना GOAL के अध्यक्ष डॉ. राम मनोहर राव ने लिखित रूप से दी है ।
दिनांक 1 मार्च 2024 को सुरेश शर्मा नगर स्थित रोहन विला में वरिष्ठ आंबेडकरवादी साहित्यकार श्यामलाल राही 'प्रियदर्शी' के नवीनतम ग़ज़ल-संग्रह 'राग अनुराग' का विमोचन करने के उपरांत GOAL के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित GOAL के संरक्षक राही जी ने यह निर्णय लिया कि आगामी माह जून में बरेली में कवि-सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा ।
दिनांक 2 मार्च 2024 दिन शनिवार को GOAL के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आंबेडकरवादी साहित्यकार डॉ. राम मनोहर राव ने कवि-सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के संदर्भ में लिखित रूप से सूचना प्रेषित की है ।
📧 goalforglobal@gmail.com
www.ambedkarvadisahitya.com
0 टिप्पणियाँ