वीपी सिंह: मंडल कमीशन सिफारिशे लागू कर पिछड़ों के भाग्य का खोला द्वार
चन्दौली। सदर स्थित रैन बसेरा के पास , नगर पंचायत के मीटिंग हाल मे समाज सेवी सीयाराम सिंह चौहान के तत्वाधान में देश के आठवें प्रधानमन्त्री स्व वीपी सिंह की पुण्यतिथि मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। जिसमें जनपद भर के कई राजनैतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर उनके त्याग और संघर्षों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विकास यादव ने कहा कि अस्सी के दशक के आखिरी सालों में ' राजा नहीं फकीर है , देश की तकदीर है' नारे के साथ वीपी सिंह देश के आठवें प्रधानमंत्री बने । बोफोर्स तोप दलाली के मुद्दे पर मंत्री पद को लात मार आए ,भारतीय राजनीति के पटल पर नए मसीहा और क्लीन मैन की इमेज के साथ अवतरित हुए। मंडल कमीशन की सिफारिशों को देश में लागू करते ही सवर्ण समुदाय ने मंडल कमीशन के विरोध में देश भर में आंदोलन किया.उनकी नजर में ' राजा नहीं, 'रंक' और 'देश का कलंक ' में तब्दील हो गए। वहीं वरिष्ठ वक्ता शिवबच्चन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व वीपी सिंह ने सबको समान अधिकर देने के लिए मंडल कमीशन की सिफारिश को लागू कर ...