अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूबीआई ने EMPOWER HER की किया शुरुआत

खनऊ,
चंदौली l महिला सशक्तिकरण एवं आगामी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “EMPOWER HER” पहल की शुरुआत की गयी, जिसके तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली के सभी स्टाफ, सदस्यों एवं आरसेटी के प्रशिक्षु एवं निदेशक द्वारा आज दिनांक 04.03.2024 सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय से कचहरी तक वॉकथन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्र प्रमुख श्री संजीव कुमार द्वारा किया गया । 

इस अवसर पर उप क्षेत्रएचप्रमुख श्री पंकज कुमार, श्रीमती आराधना ज्योति एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मनोज बर्णवाल सहित अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहें एवं इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही । इस अवसर पर महिलाओं को आजीविका परामर्श एवं कौशल विकास संबंधी अन्य जानकारी भी प्रदान की गयी ।

इसी क्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के तहत नौगढ़ क्षेत्र में जरूरतमंदों को सिलाई मशीन एवं कुर्सियों का वितरण किया गया ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा