चन्दौली,
धानापुर l क्षेत्र के शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन मे मंगलवार को मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया l रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रमेश कुमार भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l रैली महाविद्यालय परिसर से निकल कर डेढ़ावल धानापुर सड़क मार्ग से आवाजापुर, श्रीकांतपुर ,शहीदगांव डेढ़वलिया होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई l
इस दौरान छात्र-छात्राएं वोट देने की अपील की तख्तियां हाथों में लेकर चल रहे थे l जिसमें पहले मतदान ,फिर जलपान l चाहे नर हो या नारी, वोट डालना सबकी जिम्मेवारी l वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है l सत्य और ईमान से, सरकार बनायेंगे मतदान से l अब जागो प्यारे मतदाता वोट हमारा अधिकार, कभी ना करें इसका बहिष्कार स्लोगन लिखा था l
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.भारती ने बताया कि भारत में वोट डालने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है और न ही कर्तव्य है l यह वयस्क नागरिकों का अधिकार है l राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्यों के चुनाव प्रत्यक्ष न होकर अप्रत्यक्ष रूप से होते हैं। इन्हें जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि चुनते हैं। लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मतदान करना चाहिए l
इस दौरान सुनील शर्मा ,सुनील सिंह ,सिकंदर कुमार, आनंद प्रकाश पांडे ,अनुपमा सिंह ,सतीश कुमार यादव ,कमलेश कुमार यादव ,अविनाश कुमार विश्वकर्मा, विक्रम सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे l
0 टिप्पणियाँ