धरहरा में तैयार खाद एवं रसद विभाग अन्नपूर्णा भवन का गुरुवार को होगा लोकार्पण

अन्नपूर्णा भवन पर खाद्यान के साथ सहज जनसेवा केन्द्र की मिलेगी सुविधा
न्दौली,
सकलडीहा l जिले में कार्ड धारकों को एक ही स्थान से खाद्यान व मॉडल शॉप और सहज केन्द्र की सुविधा मुहैया कराने को लेकर खाद एवं रसद विभाग कटिवद्ध है। इस क्रम में जिले में कुल 75 गांवों में अन्नपूर्णा भवन बनाया जायेगा। जिसमें सकलडीहा तहसील के तीनों ब्लॉक में आठ अन्नपूर्णा भवन बनाया जा रहा है। धरहरा में गुरूवार को अन्नपूर्णा भवन का लोकापर्ण किया जायेगा।

फोटो: धरहरा में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन को अंतिम रूप देते हुए

 तहसील के सकलडीहा ब्लॉक अर्न्तगत कम्हारी, बढ़वलडीह और धरहरा में अन्नपूर्णां भवन बनाया गया है। इसके अलावा चहनिया में जुड़ा हरधन,सेवढ़ी और धानापुर में बहादूरपुर,लोकुआ व कवई पहाड़पुर में अन्नपूर्णा भवन बनाया गया है। जहां पर कार्ड धारकों को खाद्यान के साथ, सहज जन सेवा केन्द्र सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा। इससे कार्ड धारकों को तहसील और ब्लॉक का चक्कर लगाने से निजात मिलेगा।

अब ग्रामीणों को नही लगाना होगा दूसरे गांव का चक्कर

अन्नपूर्णा भवन बन जाने के बाद ग्रामीणों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित हेा जाने पर दूसरे गांव से अटैच कर दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नही होगा। स्थायी रूप से दुकान वही रहेगा दूसरे कोटे के दुकानद्वारा उसी अन्नपूर्णां भवन से खाद्यान वितरण कराया जायेगा।

अन्नपूर्णा भवन से ग्रामीणों को खाद्यान के साथ मॉडल शॉप पर बिकने वाली खाद्य सामाग्री व गैस सिलेडर और सहज जनसेवा केन्द्र की समस्त सुविधा उपलब्ध हेागा। इससे ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिलेगा। अमित द्विवेदी पूर्ति निरीक्षक सकलडीहा तहसील।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा