Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वीपी सिंह: मंडल कमीशन सिफारिशे लागू कर पिछड़ों के भाग्य का खोला द्वार

चन्दौली। सदर स्थित रैन बसेरा के पास , नगर पंचायत के मीटिंग हाल मे समाज सेवी सीयाराम सिंह चौहान के तत्वाधान में देश के आठवें प्रधानमन्त्री स्व वीपी सिंह की पुण्यतिथि मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। जिसमें जनपद भर के कई राजनैतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर उनके त्याग और संघर्षों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विकास यादव ने कहा कि अस्सी के दशक के आखिरी सालों में 'राजा नहीं फकीर है, देश की तकदीर है' नारे के साथ वीपी सिंह देश के आठवें प्रधानमंत्री बने । बोफोर्स तोप दलाली के मुद्दे पर मंत्री पद को लात मार आए ,भारतीय राजनीति के पटल पर नए मसीहा और क्लीन मैन की इमेज के साथ अवतरित हुए। मंडल कमीशन की सिफारिशों को देश में लागू करते ही सवर्ण समुदाय ने मंडल कमीशन के विरोध में देश भर में आंदोलन किया.उनकी नजर में 'राजा नहीं, 'रंक' और 'देश का कलंक' में तब्दील हो गए।

वहीं वरिष्ठ वक्ता शिवबच्चन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व वीपी सिंह ने सबको समान अधिकर देने के लिए मंडल कमीशन की सिफारिश को लागू कर पिछड़ों दलितों को केंद्रीय सेवाओं में नौकरी में आरक्षण देने का काम किया। वही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को संसद में लगवाने व भारत रत्न के साथ ही उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का फैसला किया। उन्होंने सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठकर अपनी किडनी खराब कर ली जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वे त्याग और संघर्ष के प्रतिमूर्ति थे।

 इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व विधायक मनोज सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिदास यादव जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, विवेक सिंह,विजय कुमार, गायक श्रीराम यादव एवं बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकेश सिंह यादव व संचालन सूर्यनाथ सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ