राही जी के ग़ज़ल-संग्रह 'राग-अनुराग' का हुआ विमोचन

रिपोर्टर - संजय कुमार दिनकर, मीडिया प्रभारी GOAL 

बरेली : सुरेश शर्मा नगर में स्थित रोहन विला में वरिष्ठ आंबेडकरवादी साहित्यकार माननीय श्यामलाल राही प्रियदर्शी के नवीनतम ग़ज़ल-संग्रह 'राग-अनुराग' का विमोचन GOAL के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. राम मनोहर राव एवं महासचिव देवचंद्र भारती 'प्रखर' के द्वारा किया गया ।

माननीय श्यामलाल राही प्रियदर्शी 'आंबेडकरवादी साहित्य' पत्रिका एवं 'आंबेडकरवादी साहित्यकारों के वैश्विक संगठन' GOAL के संरक्षक हैं । इन्होंने अब तक लगभग 40 पुस्तकों का लेखन किया है, जिनमें उपन्यास, कहानी संग्रह, ग़ज़ल संग्रह, कविता संग्रह आदि हैं । सर्वाधिक उपन्यासों का सृजन करने के कारण GOAL के द्वारा इन्हें 'उपन्यास सम्राट' की उपाधि से विभूषित किया गया है । साथ ही वर्ष 2023 का 'आंबेडकरवादी साहित्य सम्मान' भी GOAL द्वारा इन्हें प्रदान किया गया है ।


राही जी ने अपने इस ग़ज़ल-संग्रह का हिंदी नाम 'राग-अनुराग' बरेली कॉलेज, बरेली में हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनु प्रताप के सुझाव पर रखा है । साथ ही, इन्होंने इस ग़ज़ल-संग्रह को अपने दोनों पुत्रवधुओं को समर्पित किया है । GOAL के अध्यक्ष और महासचिव के अनुसार, इस ग़ज़ल-संग्रह में आंबेडकरवादी चेतना से परिपूर्ण सामाजिक यथार्थ बोध की ग़ज़लें संग्रहीत हैं ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा