रिपोर्ट - संजय कुमार दिनकर, मीडिया प्रभारी GOAL
भारत : GOAL के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 25 जनवरी को ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । सम्मेलन में देश के जाने-माने कवियों ने प्रतिभाग किया । इस हाड़कँपाती ठंड में भी दो घंटे तक डिजिटल माहौल काफी गर्म रहा ।
यह भी पढ़ें - GOAL द्वारा आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम 2021-23
आंबेडकरवादी साहित्यकारों के वैश्विक संगठन GOAL की स्थापना 6 दिसम्बर 2021 को हुई थी । तब से लेकर अब तक GOAL ने लगातार अपने उद्देश्यों को पूरा किया है । GOAL के उद्देश्य हैं - आंबेडकरवादी साहित्यकारों की खोज करना, उन्हें सम्मानित करना तथा साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन करना । GOAL द्वारा आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य कवियों के अतिरिक्त अन्य ख्यातिप्राप्त कवि भी शामिल हुये ।
यह भी पढ़ें - GOAL के पदाधिकारियों व सदस्यों का परिचय
कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य व्यंग्य सहित समसामयिक एवं गंभीर विषयों पर मुक्तक, कविता और ग़ज़ल का सस्वर वाचन किया । 'नाहर-सतसई' के रचयिता रघुबीर सिंह 'नाहर' ने देशप्रेम, संविधान महिमा, सामाजिक कुव्यवस्था और मद्यपान से संबंधित कुंडलिया सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया । GOAL के उपाध्यक्ष मनोहर लाल प्रेमी ने समसामयिक विषय 'राम की प्राण प्रतिष्ठा' को आधार बनाकर राष्ट्रहित, शिक्षा और वैज्ञानिकता के प्रति सरकार की उदासीनता पर कटाक्ष किया । GOAL के संरक्षक और उपन्यास सम्राट श्यामलाल राही 'प्रियदर्शी' ने अपनी अन्योक्तिपरक ग़ज़लों से खूब वाहवाही लूटा ।
GOAL के द्वितीय उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त डॉ. रमेश कुमार ने अपनी कविता के द्वारा राम के साथ रावण के वर्तमान मानव रूपों की ओर ध्यान आकृष्ट किया । GOAL के अध्यक्ष डॉ. राम मनोहर राव ने मुक्तक, कविता और सजल के माध्यम से डॉ. आंबेडकर और भारतीय संविधान के महत्व को रेखांकित किया । GOAL के कोषाध्यक्ष डाॅ. बुद्धप्रिय सुरेश सौरभ गाजीपुरी एवं GOAL के संयुक्त सचिव सुरेश कुमार 'राजा' ने भी डॉ. आंबेडकर एवं भारतीय संविधान की महिमा का वर्णन किया ।
इस अवसर पर GOAL के महासचिव देवचंद्र भारती 'प्रखर', कवि जालिम प्रसाद, एस.एन. प्रसाद, विजय कुमार, GOAL के संयुक्त सचिव नीरज कुमार 'नेचुरल' आदि की गरिमामयी उपस्थिति आरंभ से अंत तक बनी रही ।
0 टिप्पणियाँ