संदेश

निर्देश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चन्दौली खबरें : माईनरों की सफाई में कोरमपूर्ति, किसानों नें प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा पत्रक

चित्र
चंदौली,सकलडीहा, मूसाखाड़ डिविजन की कई माइनरों की साफ सफाई में हो रही कोरमपूर्ति को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी के नेतृत्व में आक्रोषित किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया । अंत में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न माइनरों की जांच कराकर दोषी अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को पत्रक सौपा।। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। उग्र किसानों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कोरमपूर्ति का आरोप लगाया और कहा साफ सफाई में लापरवाही बरती गयी तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे l फोटो: दरियापुर गांव में विरोध प्रदर्शन करते हुए किसान यूनियन के पदाधिकारी  मूसाखाड डिवीजन की दरियापुर,धरहरा, त्रिपाठ,सैदपुरा, कैली, सहरोई, कैथा आदि माईनरों की साफ सफाई आधी अधूरी होने सिंचाई की समस्या हो रही है। किसान यूनियन विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर ठेकेदार अनजान बने हुए है। किसानों ने आरोप लगाया कि हेड से टेल तक माइनरों में पानी नहीं पहुंचने स...

समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक करें निस्तारण-जिलाधिकारी

चित्र
चंदौली, सकलडीहा l जिलाधिकारी श्री निखिल टी फुंडे व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सकलडीहा तहसील के सभागार में जनता की समस्यायें सुनी और त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। फोटो : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सकलडीहा तहसील परिसर में फरियाद सुनते डीएम एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 46 मामले आए जिसमें से 5 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निष्पक्ष भाव से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किया। फोटो : सकलडीहा तहसील में गरीबों को कंबल वितरण करते हुए एसडीएम व तहसीलदार साथ ही कहा की भूमि विवाद के मामले में राजस्व व पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाने के बाद रिपोर्ट आख्या की खातापूर्ति न करे। वास्तविक को ही आख्या में दर्ज कर प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारी तत्काल शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष तरीके से गुणवत्ता पूर्वक करना सुनिश्चित करे। इस दौरान अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त हुई। तहसील सकलडीहा अंतर्...

प्राइवेट कोंचिंग सेंटर्स की नहीं चलेगी मनमानी,केंद्र सरकार कसी नकेल

चित्र
सटीक संवाद,नई दिल्ली l अब कोई भी कहीं भी और कभी भी प्राइवेट कोचिंग सेंटर नहीं खोल पाएगा. इसके लिए सबसे पहले उसे रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यही नहीं अब कोचिंग सेंटर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए नामांकन नहीं होगा. कोचिंग सेंटर किसी छात्र से मनमानी फीस भी नहीं वसूल सकेंगे. कोचिंग सेंटरों पर सरकार के क्या है नये दिशानिर्देश:- छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों,आग जनीत घटनाओं, कोचिंग में सुविधाओं की कमी,उनके द्वारा अपनाई गई शिक्षण की पद्धतियां,16 साल या उससे कम उम्र की लड़कियो के साथ अभद्रता के बारे में सरकार को मिली शिकायतों पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा सज्ञान लेते हुए नया दिशानिर्देश घोषित किया गया है l कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने और निजी कोचिंग केंद्रों के अनियमित विकास को प्रबंधित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कोचिंग सेंटर 16 वर्ष से कम उम्र के छात्रों का नामांकन नहीं कर सकते हैं। ना ही तो कोचिंग सेंटर भ्रामक वादे कर सकते हैं और ना ही अच्छी रैंक या अच्छे अंक की गारंटी दे सकते है l 16 साल से कम उम्र के हर बच्चों व अभिवाहकों को चौकन्ना रहने की जरूरत है। ...

धान खरीद में जहां भी समस्या आए तुरंत फोन करके सूचित करें किसान:जिलाधिकारी

चित्र
जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुन कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिया निर्देश चंदौली l जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में 18 जनवरी 2024 गुरुवार को किसान दिवस की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याएं त्वरित गति से निस्तारित करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान किसानों ने धान खरीद में बिचौलियों की बढ़ती भूमिका से होने वाले नुकसान,नहरों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता न होने,उर्वरकों की कमी एवं नहरों की सिल्ट सफाई न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वहीं बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित बिंदुवार समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए कृषकों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित गति से समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। किसानों द्वारा धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों की बढ़ती भूमिका के संबंध में अवगत होने पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को जांच करने के निर्देश दिया l साथ ही किसानों से कहा कि इस संबंध में उनके पास जो भी प्रमाण या केंद्रों की सूची हो ...

सीओ नें ड्रोन कैमरों से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चित्र
चंदौली, डीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश डीजीपी के निर्देशानुसार डीडीयू स्टेशन पर नगर के सीओ अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह,जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह,आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत,सीआईबी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड के साथ संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को हावड़ दिल्ली रूट पर शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक ड्रोन कैमरे के माध्यम से स्टेशन की निगरानी की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ आने जाने वाले सभी प्वाइंटों को खंगाला गया। रेलवे यार्ड जो स्टेशन की ओर आते हैं,जो चारों तरफ से खुला है।उस प्वाइंटों पर विचार किया गया।।इस दौरान टीम ने सभी प्लेटफार्मों, प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों,वेटिंग रूम,फुटओवर ब्रिज,यात्री हाल,सर्कुलेटिंग एरिया में बाइक और साइकिल स्टैंड,कार स्टैंड,ऑटो और विक्रम स्टैंड,पार्सल, वि​भिन्न बैंकों के एटीएम आदि पर पहुंच कर संदिग्धों की तलाश की।इस दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से भी स्टेशन परिसर में निगरानी की गई। अ​भियान के दौरान यात्रियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। यात्रियाें से किसी प्रकार के संदिग्ध वस्तु अथवा व्...

ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण सहित नगदी पर चोरों नें फेरा हाथ

चित्र
चंदौली, सकलडीहा l थाना क्षेत्र के ग्राम महेशुआँ नई बाजार निवासी संतोष कुमार सेठ पुत्र राधेश्याम सेठ कि नईबाजार स्थित सोने चाँदी की दुकान में विती रात अज्ञात चोरों दिवाल तोडकर दुकान में रखे सभी आभूषण (सोने-चादी) नगदी उसमे लगे CCTV (DVR) और मरम्मत के लिए रखा सामान चोरी कर ले गये l चोरी की इस बड़ी वारदात से क्षेत्रवासी दहशत में है l व्यापारियों नें चोरों की नकेल कसने व चोरी की घटना का खुलासा करने मांग की है l वहीं पुलिस अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाही में जुट गयी है l भुक्तभोगी के मुताबिक आधी रात में चोर दुकान की बगल से दीवार में नकब लगाकर घुस गए। और दुकान में रखी तिजोरी को कटर मशीन से काटकर उसमें रखे पांच किलो चाँदी,100 ग्राम सोना,60 हजार नगदी व ग्राहकों का साफ-सफाई के लिए रखे पायल सहित अन्य आभूषण लेकर भाग गए। सुबह जब दुकान पर पहुचा तो वहां का दृश्य देखकर हतप्रभ हो गया। तत्काल इसकी सूचना 112 पर देते हुए नई बाजार पुलिस चौकी पर दिया। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही व्यापारियों की भीड़ जुट गई। लोगो का कहना था कि दुकान से महज कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी होने के बाद भी चोर नहीं डरे...

रेल यातायात : पारंपरिक सोच के बदले नई सोच के साथ करें कार्य-महाप्रबंधक

चित्र
चंदौली, डीडीयू नगर। महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने मुख्यालय, हाजीपुर में सुगम रेल परिचालन, संरक्षण, यात्री सुविधा/सुरक्षा, रेल विकास सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त पूर्व मध्य रेल की व्यवस्था एवं भविष्य के लिए आरक्षित रेलखंडों की 13 जनवरी शनिवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के सभी विभागों के अध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के महाप्रबंधक के साथ यात्री सुविधा, सुरक्षा आदि से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर गहन चर्चा की गई, जिसमें पांचों मंडलों की ओर से पावर प्राइवेट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने मंडलों की समीक्षा की गई। कार्य की जानकारी और निर्धारित लक्ष्य से लेकर महाप्रबंधक तक की जानकारी प्राप्त करें। महाप्रबंधक ने संरचना संरचना के विकास से जुड़े श्रमिकों की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर बल दिया। उच्च वास्तुकला को बढ़ावा देने के लिए महाप्रबंधक ने नवाचार के लिए नवाचार करते हुए पारंपरिक सोच के साथ नई सोच के साथ काम करने की सलाह दी। ताकि प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें।  महा...

UP News :जमीन पैमाइस के लिए नहीं लगाना होगा अब ऑफिसों का चक्कर

चित्र
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नें जमीन संबंधित मामलों को लेकर लगातार सरकारी दफ्तरों के लगातार चक्कर काट रहे व्यक्तियों की मनोदशा को सज्ञान लेते हुए हाल ही में यूपी के सभी डीएम एसडीएम को निर्देश दिया है कि जमीन सम्बन्धित पीड़ित की समस्या का तत्काल समाधान करें l ऐसा नहीं करने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी बख्शे नहीं जायेंगे l सीएम योगी ने अपने आवास पर समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पीड़ितों की भावनाओं को समझें और सम्मान करें। अगर कोई व्यक्ति जमीन संबंधित मामलों को लेकर लगातार सरकारी अफसरों के चक्कर काट रहा है तो उसकी मनोदशा को समझें और तुरंत समस्या का समाधान करें।  एसडीएम-एडीएम और डीएम की जिम्मेदारी है कि पैमाइश की कार्यवाही तुरंत करें। पीड़ित, परेशान व्यक्ति की मनोदशा को समझें, उसकी भावना का सम्मान करें और पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान करें l अन्यथा सम्बन्धित अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाई की जायेगी l

वर्ष 2030 तक डीजल पेट्रोल संचालित वाहन होंगे बन्द,नहीं दिखेंगे सड़को पर

चित्र
सटीक संवाद,नई दिल्‍ली l  उत्‍तर-भारत सहित पूरे देश में बढ़ते प्रदूषण के स्‍तर को देखते हुए केंद्र सरकार ने साल 2030 तक प्रदूषण मुक्‍त भारत का लक्ष्‍य रखते हुए इस दिशा में केंद्र सरकार के अंतर्गत नीति आयोग ने बड़ा प्लान बनाया है l अब बाइक से लेकर ओला,उबर और अन्य टैक्सी सेवाओं, स्विगी और जोमैटो में इस्तेमाल होने वाली बाइक को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य रखा गया है l सरकार के इस प्रयास से एक तरफ प्रदूषण से लोगों को निजात मिलेगा l वहीं, बीते एक दो सालों में नया वाहन खरीने वाले लोगों की टेंशन भी इससे बढ़ गई है l  साल 2030 तक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर सड़कों पर 80 फीसदी तक इलेक्ट्रिक कर दिए जाएंगे. नीति आयोग के सलाहकार सुधेन्दु सिन्हा ने कहा डिलीवरी में लगी कंपनियां ऑर्डर मिलने पर ग्रीन एनर्जी से डिलवरी करने का ऑप्शन देगी l केंद्रीय मंत्री हरदीपुपुरी ने बीते साल अगस्‍त में आयोजित एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि ग्रीन फ्यूल (रिन्यूएबल एनर्जी से तैयार ईंधन) आज नहीं तो कल फॉसिल फ्यूल (पेट्रोल-डीजल) की कीमत पर उपलब्ध होगा और ऐसा जल्द होने वाला है l   सड़क परिवहन मंत्री निति...

हिस्ट्रीशीटर और ईनामिया पर होगी पैनी नजर-सीओ

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा l नवागत सीओ रघुराज नें शनिवार को कार्यालय में मुकदमों के निस्तारण सहित अन्य विभिन्न विंदूओं पर चर्चा किया। वहीं अधिनस्थों को निर्देशित करते हुए बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप क्षेत्र में शांति व्यवस्था पर किसी प्रकार के व्यवधान करने वाले बख्से नहीं जायेंगे l अपराधियों की नकेल सख़्ती से कसी जायेगी l कौशाम्बी जनपद के निवासी रघुराज पूर्व में चन्दौली जनपद के चकिया और सीओ लाइन में तैनात रहे। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देश पर सकलडीहा सीओ राजेश कुमार राय सदर के सीओ नियुक्त हुए। वही सीओ लाइन से रघुराज को सकलडीहा सीओ नियुक्त किया गया है।नवागत सीओ रघुराज ने अधिनस्थों को मुकदमों में निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नही होनी चाहिये। दोषीयों को बख्सा नही जायेगा। इसके पूर्व उन्होंने थानावार मुकदमा और हिस्ट्रीशीटर सहित ईनामिया और गैंगेस्टर के बारे में जानकारी लिया। हर हाल में हिस्ट्रीशीटर और ईनामिया के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, धर्मदेव सिंह, संजय पाल सहित ...

03 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, मची खलबली

चित्र
चंदौली, सकलडीहा l जनपद में अपराधियों एवं गोवंश तस्करो के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में कोतवाली क्षेत्र से गोवंश तस्करी गैंग लीडर अखिलेश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम करकटपुर धरम्मरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर व गैंग के सदस्य मोनू कुमार उर्फ मोन्हू पुत्र रामप्रीत उर्फ रामकृत निवासी ग्राम परेवा थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर व विनय कुमार पुत्र अमरनाथ राम निवासी ग्राम चाडीपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गयी l  उक्त तीनों अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही किये जाने से गो तस्करी करने वाली गिरोह में खलबली मच गयी है l कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,का0 रणविजय,का0 गौरव पटेल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहें l कोतवाल राजीव सिंह नें बताया कि उक्त तीनों अभियुक्त अंतर्जनपदीय गिरोह के तस्कर है जिनका चंदौली जनपद में आपराधिक इतिहास इस प्रकार पाया गया l गैंग लीडर 1. अखिलेश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम करकटपुर धरम्मरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर A. मु0अ0सं0 -...

सड़क निर्माण की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं : एक्सीईएन

चित्र
ब्लॉक रोड पर 70 मीटर सीसी और दो सौ मीटर पिच मार्ग का होगा निर्माण पांच लाख 89 हजार में बनना है सकलडीहा ब्लॉक से तहसील मार्ग चंदौली, सकलडीहा l ब्लॉक से तहसील जाने वाली ढ़ाई सौ मीटर मार्ग लम्बे समय से जर्जर है। जिसके कारण जगह जगह जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। आये दिन आने जाने वाले राहगीर छात्राये और महिलायें बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते थे। क्षेत्रीय विधायक और ब्लॉक प्रमुख के पहल पर बुधवार को सीसी मार्ग की ढ़लाई एक्सीईएन के देखरेख में शुरू हुआ। एक्सीईएन राजेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नही होगा। शासन की ओर से तहसील से लेकर ब्लॉक और सीएचसी मार्ग व लिंक मार्ग की मरम्मत और गड्ढा मुक्त करने का निर्देश है। ब्लॉक मुख्यालय मार्ग की मरम्मत को लेकर लम्बे समय से ग्रामीणों द्वारा मांग किया जा रहा था। सांसद प्रतिनिधि हरवंश उपाध्याय ने सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों को संज्ञान में डाला था। बीते दिनों क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने विधायक और ब्लॉक प्रमुख से सड़क निर्माण की मांग पूरजोर तरीके से उठाया था। जिसपर जनप्रतिनिधियों क...

शिलान्यास बोर्ड अमोघपुर से हटाकर कुढ़कला लगाने का दिया निर्देश

चित्र
चन्दौली, डीडीयू नगर ।भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग इंजीनियर राजेश कुमार से मिलकर समस्या के निदान के लिए पत्रक सौंपा। पत्र के माध्यम से भागवत नारायण ने कहा कि चकिया रोड से कूढकला संपर्क मार्ग का शिलान्यास बोर्ड अमोघपुर काली मंदिर मार्ग पर विभागीय कर्मचारियों के लापरवाही से लगा दिया गया है। जो सरासर ग़लत है। जो कूढकला गांव वासियो के धोखा धड़ी है। कूढकला गांव से पंचायत भवन से (अमोघपुर रोड) चकिया रोड पर जाता है। पंचायत भवन से अमोघपुर तक रास्ता काफी जर्जर व गढ्ढ़ा युक्त सम्पर्क मार्ग है। जिससे छोटे छोटे स्कूली बच्चे,दो पहिया वाहन, रिक्शा ट्राली,चार पहिया वाहन डग्गामार मार कर चलते हैं। कभी-कभी वाहन पलट जाते हैं।जो एक बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। सड़क से आते जाते समय छीटा पड़ने से बच्चों का ड्रेस व समाचार पत्र विक्रेताओं का अखबार भी खराब हो जाता है। यही नहीं अब तक सैकड़ो लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। आते जाते लोग सरकार व स्थानीय एमपी, एमएलए को कोसते हुए रास्ते से गुजर जाते हैं। चौ...

शराब की दुकानों पर पुलिस और आबकारी विभाग की छापेमारी से मची खलबली

चित्र
संजय कुमार दिनकर चंदौली,सकलडीहा l  नये साल को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से जांच पड़ताल तेज कर दिया गया है। मंगलवार को डीएम व एसपी के निर्देश पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सकलडीहा धानापुर और चहनिया ब्लॉक के विभिन्न शराब दुकानों की जांच पड़ताल किया। इस दौरान स्टॉक से लेकर बार कोड रैपर का मिलान किया। विभागीय जांच पड़ताल से दुकानदारों में खलबली मच गया। फोटो: सकलडीहा मे शराब दुकानों की जांच करते हुए संयुक्त टीम सीओ राजेश कुमार राय और आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा के संयुक्त टीम ने सकलडीहा, डेढ़ावल, कमालपुर, धानापुर और चहनिया ब्लॉक के कई दुकानों पर अंग्रेजी, देशी और बीयर की जांच पड़ताल किया। सेल्समैनों से स्टॉक के बारे में गहनता से पूछताथ और पड़ताल किया। शराब बोतलों पर लगे बार कोड का मिलान किया। चेताया कि किसी प्रकार की अवैध शराब दुकान पर पाये जाने पर दुकानदार से लेकर सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।  ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा के साथ सीसी कैमरा लगाने को बताया। इसके साथ ही दुकान के समीप किसी प्रकार की भीड़ इक्टठा नह हो इसके लिये चिकन...

गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त को धीना पुलिस ने किया गिरफ्तार

चित्र
रिपोर्ट ! नवीन राय चंदौली, धीना l पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जयसिंह यादव पुत्र बिष्णु निवासी गोरियापुर थाना बक्सा जिला जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया l इनके खिलाफ धानापुर थाने में गोवध अधिनियम के तहत2022 मे पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था l 2023 मे धानापुर पुलिस द्वारा समाज बिरोधी गतविधियों मे लिप्त होने के कारण गैंगेस्टर कि कार्यवाही की गईं थी जिसमे फरार चल रहा था l धीना थाना ध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि अभियुक्त चन्दौली न्यायालय मे अपने वकील से मिलने आया हुआ था मुखबिर कि सुचना पर थाना स्थानीय पुलिस टीम ने अभियुक्त को कचहरी चन्दौली से गिरफ्तार कर थाने ले आयी तथा गुरुवार को न्यायाल पेश किया गया l गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष रमेश यादव,हेड का 0प्रेमनारायण यादव,का0 अमन पासवान शामिल रहे l

यूपी के 57 जिलों मे खुलेंगे साइबर थानें,जाने किन किन जिलों में खुलेंगे

चित्र
लखनऊ l साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए योगी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. 57 जनपदों में साइबर क्राइम थानों की स्थापना के लिए प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई l  उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, इटावा, फतेहपुर, कन्नौज, औरैया, मेरठ, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, अम्बेडकर नगर, एटा, हाथरस, कासगंज, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, गाज़ीपुर, चंदौली, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, सोनभद्र, भदोही, मऊ, बलिया, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, ललितपुर, जालौन, मुज़फ्फरनगर और शामली में साइबर क्राइम थानों की स्थापना की जाएगी।

दो अलग अलग थानो से तीन वांछित वारंटी गिरफ्तार

चित्र
चन्दौली l एसपी चन्दौली डॉ अनिल कुमार के निर्देशन मे अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार अभियान चलाकर धड़ पकड़ जारी है जिसके क्रम मे माननीय न्यायालय के द्वारा जारी आदेश पर वकील पुत्र सीताराम निवासी ग्राम बिठवलकला थाना बबूरी व सोहराब पुत्र नरसिंह व अजमल खान पुत्र मुरादन निवासीगण बेलावर थाना चकिया से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है l

लग्जरी गाड़ी से आठ लाख रूपये की अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार

चित्र
चंदौली, सकलडीहा l कोतवाली पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर भोजापुर नहर के पास से फार्चुनर गाड़ी से हरियाणा से बिहार पटना ले जा रहे पंकज महतो पुत्र स्व0 उमेश महतो निवासी ग्राम हजपुरवा थाना रूनी सैदपुर जिला सीतामढ़ी बिहार को भोजापुर नहर के पास से अपरान्ह 2:00बजे 32 पेटी विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब कीमत आठ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी l सकलडीहा कोतवाल राजीव सिंह नें बताया कि एसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देशन मे मादक पदार्थो/अबैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार धड़ पकड़ अभियान जारी है जिसके क्रम मे निरीक्षक हरिनारायण पटेल मय स्वाट/सर्विलांस टीम के द्वारा NH2 हाइवे से उक्त का पीछा किया गया तो वह रूट चेंज कर सकलडीहा के तरफ भागने लगा की प्राप्त सूचना पर भोजापुर नहर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया l जिसे पुलिस हिरासत मे लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0संख्या-194/2023 धारा 419/420/467/468/471/भादवि व 60/63 उ0प्र0आबकारी एक्ट के तहत पंजीकृत कर बैधानिक कार्यवाही प्रचलित है l गिरफ्तारी/ब...

धान खरीद में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखे केंद्र प्रभारी-एसडीएम

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा l जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अनुपम मिश्रा क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की जानकारी सहित मौजूद किसानों से वार्ता किया। कहा धान खरीद में पारदर्शिता व किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। इसमे लापरवाही मिलने पर प्रभारियों की जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाएगी। धान खरीद का जायजा लेने एसडीएम अनुपम मिश्रा सकलडीहा,ताजपुर व तेंदुई क्रय केंद्र पहुचे। जहां उन्होंने धान का स्टॉक,खरीद रजिस्टर,काटा,नमी मापक यंत्र को देखा। इसके साथ ही बिक्री कर रहे किसानों से धान खरीद के सम्बंध में जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि अन्नदाताओं को शासन के मंशा अनुरूप कार्य कर लाभ दिलाए। पारदर्शी खरीद के लिए बिचौलियों को टपकने न दे। फ़ोटो : सकलडीहा में धान खरीद का निरीक्षण करते एसडीएम अनुपम मिश्रा  खरीद में नमी मापक यंत्र का प्रयोग करते रहे। इसके साथ ही खरीदे गए धान का उठान भी सुनिश्चित किया जाय। ताकि धान क्रय केंद्रों पर जगह की कमी न हो।वही क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बोरो की उपलब्धता रहे जिससे खरीद प्रभावित न हो सके।एसडीएम ने लक्ष्य...

चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता:अवैध अंग्रेजी शराब सहित चोरी की वाहन बरामद, छ गिरफ्तार

चित्र
चंदौली l प्रभारी निरीक्षक चन्दौली व स्वाट सर्विलांस टीम द्वारा मुखवीर की सूचना पर नवही पुलिया के पास से बैरियर लगाकर एक बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर कार रोकी गयी l दोनों गाड़ियों से कुल 253 बोतल अवैध शराब पकड़ी गयी l पांच अभियुक्त धरौली चौकी के रास्ते बिहार मे बेचने के लिए ले जा रहे थे l पुलिस द्वारा अभियुक्तगण से पूछताछ पर बताया कि हम लोग सासाराम(बिहार)से चोरी की गई बोलेरो से शराब हरियाणा से लाते है एंव उक्त शराब बिहार मे शराब बन्दी होने के कारण शराब ऊंचे दामो पर बेचते है। पकड़े गए अभियुक्तों में राजकुमार पुत्र रामकिशोर निवासी रावंशी नगर थाना शास्त्रीनगर जनपद पटना बिहार,मधुरेश पुत्र विन्दकरेश शर्मा निवासी पिपरी चकिया थाना मेहंदिया जनपद अरवल बिहार,आदित्यराज पुत्र कामताराज निवासी बेगमपुर थाना पटना सीटी जनपद पटना बिहार,रवि कुमार पुत्र चन्द्रेश्वर निवासी शिवपुरी थाना एस-केपुरी जनपद पटना विहार व मूल पता कुनकुन थाना पुनपुन जनपद पटना बिहार व प्रमोद कुमार पुत्र स्व0 लाला प्रसाद निवासी महेश नगर थाना पाटलिपुत्र जनपद पटना बिहार बताया । जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट...