चन्दौली खबरें : माईनरों की सफाई में कोरमपूर्ति, किसानों नें प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा पत्रक

चंदौली,सकलडीहा, मूसाखाड़ डिविजन की कई माइनरों की साफ सफाई में हो रही कोरमपूर्ति को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी के नेतृत्व में आक्रोषित किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया । अंत में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न माइनरों की जांच कराकर दोषी अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को पत्रक सौपा।। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। उग्र किसानों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कोरमपूर्ति का आरोप लगाया और कहा साफ सफाई में लापरवाही बरती गयी तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे l

फोटो: दरियापुर गांव में विरोध प्रदर्शन करते हुए किसान यूनियन के पदाधिकारी

 मूसाखाड डिवीजन की दरियापुर,धरहरा, त्रिपाठ,सैदपुरा, कैली, सहरोई, कैथा आदि माईनरों की साफ सफाई आधी अधूरी होने सिंचाई की समस्या हो रही है। किसान यूनियन विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर ठेकेदार अनजान बने हुए है। किसानों ने आरोप लगाया कि हेड से टेल तक माइनरों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।  जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल समस्या का निस्तारण करें अन्यथा लापरवाही क्षम्य नहीं होगी l

इस मौके पर विरोध जताने वालो में किसान मनोज, सुरेश राम, दरस ,विजय राम, पप्पू ,राकेश,अरुण सिंह, रामकृत यादव ,कपिल देव यादव ,बाबूलाल, अरविंद यादव, राम सिंगर, बनारसी ,वासुदेव ,हीरा यादव,शिवकुमार राय आदि किसान रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा