Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीओ नें ड्रोन कैमरों से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चंदौली,
डीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश डीजीपी के निर्देशानुसार डीडीयू स्टेशन पर नगर के सीओ अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह,जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह,आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत,सीआईबी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड के साथ संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को हावड़ दिल्ली रूट पर शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक ड्रोन कैमरे के माध्यम से स्टेशन की निगरानी की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ आने जाने वाले सभी प्वाइंटों को खंगाला गया।
रेलवे यार्ड जो स्टेशन की ओर आते हैं,जो चारों तरफ से खुला है।उस प्वाइंटों पर विचार किया गया।।इस दौरान टीम ने सभी प्लेटफार्मों, प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों,वेटिंग रूम,फुटओवर ब्रिज,यात्री हाल,सर्कुलेटिंग एरिया में बाइक और साइकिल स्टैंड,कार स्टैंड,ऑटो और विक्रम स्टैंड,पार्सल, वि​भिन्न बैंकों के एटीएम आदि पर पहुंच कर संदिग्धों की तलाश की।इस दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से भी स्टेशन परिसर में निगरानी की गई। अ​भियान के दौरान यात्रियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।



यात्रियाें से किसी प्रकार के संदिग्ध वस्तु अथवा व्य​क्ति के दिखने पर इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने, किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न देने, किसी धर्म के प्रति टिप्प​णि न करने आदि के लिए प्रेरित किया गया। सीओ अनिरुद्ध ​सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इस तरह का अ​भियान लगातार चलाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ