हिस्ट्रीशीटर और ईनामिया पर होगी पैनी नजर-सीओ

चन्दौली,
सकलडीहा l नवागत सीओ रघुराज नें शनिवार को कार्यालय में मुकदमों के निस्तारण सहित अन्य विभिन्न विंदूओं पर चर्चा किया। वहीं अधिनस्थों को निर्देशित करते हुए बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप क्षेत्र में शांति व्यवस्था पर किसी प्रकार के व्यवधान करने वाले बख्से नहीं जायेंगे l अपराधियों की नकेल सख़्ती से कसी जायेगी l

कौशाम्बी जनपद के निवासी रघुराज पूर्व में चन्दौली जनपद के चकिया और सीओ लाइन में तैनात रहे। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देश पर सकलडीहा सीओ राजेश कुमार राय सदर के सीओ नियुक्त हुए। वही सीओ लाइन से रघुराज को सकलडीहा सीओ नियुक्त किया गया है।नवागत सीओ रघुराज ने अधिनस्थों को मुकदमों में निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नही होनी चाहिये। दोषीयों को बख्सा नही जायेगा।

इसके पूर्व उन्होंने थानावार मुकदमा और हिस्ट्रीशीटर सहित ईनामिया और गैंगेस्टर के बारे में जानकारी लिया। हर हाल में हिस्ट्रीशीटर और ईनामिया के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, धर्मदेव सिंह, संजय पाल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा