संदेश

सूचना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जर्जर पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत,जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

चित्र
चन्दौली, धानापुर l विकास खण्ड के गुरेहू अमरा बर्दीसांडा मार्ग पर बनी टेढ़ी जर्जर पुलिया दुर्घटना को दावत दे रही है l पीएमजेएसवाई द्वारा सड़क तो बनवा दिया गया लेकिन टेढ़ी जर्जर पुलिया को जस का तस छोड़ दिया गया है l जिससे आयेदिन राहगीर गीरकर चोटिल हो रहें है l किसान नेता मनमन सिंह नें बताया कि दर्जनों गावों को जोड़ने वाली उक्त पुलिया से प्रत्येक दिन हजारों की संख्या मे राहगीर सहित सुबह शाम स्कूली बसों का आना जाना लगा रहता है l इस पुलिया पर कभी न कभी कोई अप्रिय घटना हो सकती है l जिसको लेकर कई बार उच्चाधिकारियो से अवगत कराया गया है l परन्तु आज तक इस पुलिया का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया l आज टेढ़ी पुलिया पूरी तरह से छत्तीग्रस्त है और उसकी दोनों तरफ की मुरेर (दीवार) भी गीर चुकी है l आयेदिन राहगीर गीरकर चोटिल हो रहें है l   जिलाधिकारी चन्दौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द ही गुरेहू अमरा मार्ग पर बनी टेढ़ी जर्जर पुलिया की मरम्मत और दोनों तरफ की मुरेर (दीवार) बनवाने की मांग किया है l

तहसील मुख्यालय पर लटकती तार दुर्घटना को दे रहा दावत,लापरवाही

चित्र
चंदौली,  सकलडीहा । बिजली विभाग की लाख कवायद के बाद भी लटकती तार से निजात नही मिल रहा है। तहसील मुख्यालय पर महीनों से लटकती तार आये दिन दुर्घटना का दावत दे रहा है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बीते दिनों हाईटेंशन की लटकती तार की चपेट में आने से पौनी गांव में डीजे संचालक राहुल गुप्ता की मौत हो गयी है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। तहसील मुख्यालय पर लटकती केविल तार दुर्घटना को दावत दे रहा है। सुबह शाम पीएससी वाहन से लेकर स्कूली वाहन लटकती तार के नीचे से गुजरते है। फोटो: सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर लटकती तार के बीच से गुजरती स्कूली वाहन   स्थानीय लोगों ने बताया कि लटकती तार को ठीक नही किया गया तो कभी बड़ी हादसा हो सकता है। जिसका जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारी होंगे। वही एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर लटकती तार को ठीक कराया जायेगा।

आगामी 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस ।

चित्र
संविधान दिवस मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार रिपोर्ट! संदीप कुमार चन्दौली (पीडीडीयू नगर) : अशोका द ग्रेट लॉन बिछियां जीटी रोड चंदौली में सोमवार को लॉर्ड बुद्धा डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति की बैठक आयोजित की गयी। समिति द्वारा संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार मुरारी प्रसाद गौतम होंगे। कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गयी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस 26 नवंबरको व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत लॉर्ड बुद्धा डॉ. आंबेडकर सेवा समिति की बैठक क्षेत्र के अशोका द ग्रेट लॉन बिछिया जी टी रोड चंदौली मे किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार मुरारी प्रसाद गौतम को रखने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व डीजीसी रामजनम बागी एडवोकेट ने कहा कि भारत का संविधान बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने लिखकर दलितों व  पिछड़ों को अधिकार देने का काम किया। सभी लोगों को एकजुट होकर संविधान की रक्षा करना परम कर्तव्य है। कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस भव्य रूप...