आगामी 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस ।

संविधान दिवस मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार

रिपोर्ट! संदीप कुमार

चन्दौली (पीडीडीयू नगर) : अशोका द ग्रेट लॉन बिछियां जीटी रोड चंदौली में सोमवार को लॉर्ड बुद्धा डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति की बैठक आयोजित की गयी। समिति द्वारा संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार मुरारी प्रसाद गौतम होंगे। कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गयी।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस 26 नवंबरको व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत लॉर्ड बुद्धा डॉ. आंबेडकर सेवा समिति की बैठक क्षेत्र के अशोका द ग्रेट लॉन बिछिया जी टी रोड चंदौली मे किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार मुरारी प्रसाद गौतम को रखने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व डीजीसी रामजनम बागी एडवोकेट ने कहा कि भारत का संविधान बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने लिखकर दलितों व  पिछड़ों को अधिकार देने का काम किया। सभी लोगों को एकजुट होकर संविधान की रक्षा करना परम कर्तव्य है। कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस भव्य रूप से मनाने का काम हम लोगों द्वारा किया जाएगा।

इसके लिए जनपद ही नहीं, बल्कि अन्य जनपद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में अर्जुन प्रसाद आर्य, विनोद त्यागी, अरुण कुमार एडवोकेट, पंकज कुमार एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा