तहसील मुख्यालय पर लटकती तार दुर्घटना को दे रहा दावत,लापरवाही

चंदौली,
 सकलडीहा । बिजली विभाग की लाख कवायद के बाद भी लटकती तार से निजात नही मिल रहा है। तहसील मुख्यालय पर महीनों से लटकती तार आये दिन दुर्घटना का दावत दे रहा है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

बीते दिनों हाईटेंशन की लटकती तार की चपेट में आने से पौनी गांव में डीजे संचालक राहुल गुप्ता की मौत हो गयी है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। तहसील मुख्यालय पर लटकती केविल तार दुर्घटना को दावत दे रहा है। सुबह शाम पीएससी वाहन से लेकर स्कूली वाहन लटकती तार के नीचे से गुजरते है।

फोटो: सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर लटकती तार के बीच से गुजरती स्कूली वाहन

 स्थानीय लोगों ने बताया कि लटकती तार को ठीक नही किया गया तो कभी बड़ी हादसा हो सकता है। जिसका जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारी होंगे। वही एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर लटकती तार को ठीक कराया जायेगा।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा