संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिलाई की दुकान जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धानापुर पुलिस तलाश में जुटी

चित्र
चंदौली।  उत्तर प्रदेश चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को सिलाई की दुकान पर जा रही एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता गांव स्थित एक सिलाई की दुकान पर कपड़ा सिलवाने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे बीच गली में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन धानापुर थाने पहुंचे और लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर धानापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(2), 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई ...

दलित छात्र की कथित पिटाई से बवाल: शिक्षक पर डंडे से मारने का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

चित्र
चंदौली । चकिया विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में कक्षा चार के एक दलित छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 28 जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन अभी तक शिक्षक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने से मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने विद्यालय के शिक्षक संजीव तिवारी पर छात्र की डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया है।घटना की सूचना के बाद गांव के लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। परिजनों के अनुसार, छात्र विद्यालय से घर पहुंचा तो उसने शिक्षक द्वारा डंडे से पिटाई किए जाने की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि मारपीट में छात्र को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पहले से ही सवालों के घेरे में रही है। उनका कहना है कि कुछ शिक्षक मनमाने ढंग से विद्यालय आते-जाते हैं, जिससे बच्चों की पढ...

उत्तर प्रदेश में बड़ा ऐलान: भदोही बनेगा 'संत रविदास नगर', हर जिले में बनेगा कंपोजिट विद्यालय

चित्र
वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भदोही जनपद का नाम पुनः 'संत रविदास नगर' किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार यह महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संत रविदास के नाम पर एक कंपोजिट अथवा आवासीय विद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा मिल सके। यह घोषणा संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जिसे सरकार जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि वर्ष 1997 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की सरकार ने भदोही जिले का नाम 'संत रविदास नगर' रखा था। बाद में 2014 में समाजवादी पार्टी सरकार ने जिले का नाम बदलकर पुनः भदोही कर दिया था। अब प्रदेश सरकार ने इसकी पुरानी पहच...

25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, लूट की रकम, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

चित्र
सटीक संवाद। चंदौली। मुगलसराय थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त हरीश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूट की घटना से संबंधित 2,200 रुपये नकद, एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 21 मई 2026 को शक्ति इंटरप्राइजेज के एक सेल्समैन से चौरहट मुख्य मार्ग पर पांच बदमाशों ने धक्का देकर 1.34 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। इस मामले में थाना मुगलसराय पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में शामिल चार अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि फरार हरीश पाण्डेय पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 30/31 जुलाई की रात मुखबिर की सूचना पर एम्बीशन स्कूल के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि लूट की रकम सभी आरोपियों में बराबर बांटी गई थी और उसके हिस्स...

मुख्यमंत्री से वार्ता की मांग: गांव-गांव बैठकों के बीच विंध्य एक्सप्रेसवे विरोधी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार

चित्र
सटीक संवाद। चंदौली।31 जुलाई 2026।  विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने गांव-गांव बैठकें कर आगामी बड़ी महापंचायत की तैयारियां तेज कर दी हैं। धरने का फोटो  किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम परेवा में आयोजित बैठक में किसानों ने एक स्वर में कहा कि वे अपनी जान दे देंगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है तथा मांग की गई है कि सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल किसानों से वार्ता करे। ग्राम सभा परेवा मे मीटिंग उन्होंने कहा कि जब तक किसानों से सार्थक वार्ता नहीं होती, तब तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया का विरोध जारी रहेगा और किसानों की सहमति के बिना जमीन का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना पर पुनर्विचार किए जाने की आवश्यकता है ताकि किसानों के हितों की रक्षा हो सके। धरना स्थल पर किसान संघ...

24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला दबोचा गया

चित्र
सटीक संवाद | चंदौली।  जिले की कंदवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां, गाली-गलौज और धमकी भरे पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक एवं असामाजिक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कंदवा पुलिस ने ग्राम अरंगी निवासी 19 वर्षीय नियाजुदीन पुत्र जाकीर अली को गिरफ्तार किया। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा बिहार सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां और धमकी भरे संदेश प्रसारित किए थे। इस संबंध में थाना कंदवा पर दो अलग-अलग मुकदमे (मु.अ.सं. 60/2026 एवं 61/2026) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2), 352 तथा...

सकलडीहा में'प्रेमचंद के सपनों का भारत' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आगाज़

चित्र
प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक न्याय का सशक्त दस्तावेज : प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय चंदौली, 31 जुलाई। सकलडीहा पी.जी. कॉलेज के हिंदी विभाग, पुस्तकालय एवं अपनी माटी संस्थान, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी "प्रेमचंद के सपनों का भारत" का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। संगोष्ठी के प्रथम दिवस देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए शिक्षाविदों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रेमचंद के साहित्य, सामाजिक सरोकारों और समकालीन भारत में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। हिंदी विभागाध्यक्ष एवं उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रेमचंद का साहित्य केवल साहित्यिक धरोहर नहीं, बल्कि भारतीय समाज को दिशा देने वाला जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद के विचार आज भी सामाजिक समानता, मानवीय संवेदना और नैतिक मूल्यों के लिए प्रेरण...

श्रावणी मेला को लेकर डीडीयू मंडल की व्यापक तैयारी

चित्र
श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन यात्री सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी मंडल मुख्यालय पर वार रूम सक्रिय चंदौली । पवित्र श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल द्वारा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। मेला अवधि 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधा, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं निर्बाध रेल परिचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के निर्देशानुसार पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड सहित अधिक यात्री दबाव वाले स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था के लिए स्टैंडबाय रेक तैयार रखे गए हैं। भीड़ नियंत्रण एवं यात्रियों की सुरक्षा के लि...

डीडीयू के किड्स कॉर्नर स्कूल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र

चित्र
कम आय वर्ग के बच्चों के लिए बना वरदान, अंग्रेजी माध्यम से मिल रही बेहतर शिक्षा डीडीयू नगर, चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय स्थित यूरोपियन कॉलोनी के किड्स कॉर्नर स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा संचालित इस विद्यालय का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं आसपास के कम आय वर्ग के परिवारों के बच्चों को कम शुल्क में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण संसाधनों के साथ अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। विद्यालय में पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नैतिक मूल्यों, अनुशासन, रचनात्मक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। पूर्व मध्य रेल महि...

चंदौली में बाल तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता

चित्र
'संवाद चौपाल' में बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय चन्दौली । विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में चन्दौली पुलिस द्वारा भव्य जागरूकता कार्यक्रम एवं 'संवाद चौपाल' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और मानव तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लेते हुए बच्चों एवं आमजन को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चन्द्रशेखर के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह जैसे अपराध बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाते हैं। इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चन्दौली पुलिस लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई कर रही है। कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं के साथ विशेष 'संवाद चौपाल' आयोजित की गई, जिसमें बाल अधिकार, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। साइबर सेल की टीम ने...

शिक्षा, शोध और समाज सेवा के लिए प्रो. दयाशंकर सिंह यादव को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

चित्र
सकलडीहा पीजी कॉलेज गौरवान्वित,महाविद्यालय परिवार ने किया सम्मानित सटीक संवाद, चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा "उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान" से सम्मानित किए जाने पर सकलडीहा पी.जी. कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह यादव का गुरुवार को महाविद्यालय परिवार की ओर से भव्य सम्मान किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडे ने प्रो. यादव को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रो. यादव को मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सकलडीहा पी.जी. कॉलेज और पूरे जनपद चंदौली के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों को शिक्षा, शोध और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य, महात्मा गांधी काशी व...

चंदौली पुलिस ने 21 डेबिट कार्ड, 10 साइबर शिकायतों से जुड़े खाते और फर्जी आधार कार्ड के साथ साइबर ठग दबोचा

चित्र
चन्दौली । ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य को मुगलसराय पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 विभिन्न बैंकों के डेबिट/एटीएम कार्ड, 10 साइबर शिकायतों से जुड़े बैंक खाते, चार मोबाइल फोन, कूटरचित आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह के एक अन्य वांछित सदस्य की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह एवं प्रभारी साइबर सेल मिर्जा रिजवान बेग के नेतृत्व में साइबर स्लेवरी और म्यूल बैंक खातों से जुड़े संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन के आसपास एक युवक विभिन्न एटीएम से लगातार धनराशि निकालने का प्रयास कर रहा है तथा उसके पास बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड हैं। सूचना पर पुलिस ने डीआरएम कार्यालय जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अंकित कुमार पुत्र जशवंत सिंह, निवासी ग्राम आजन, थाना मदनप...

नशा समाज और राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा : प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय

चित्र
सकलडीहा पीजी कॉलेज में नशामुक्ति का संकल्प, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ सटीक संवाद,चंदौली। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 'नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा' के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्यामलाल यादव ने कहा कि यदि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तो वह समाज में सकारात्मक परि...

सकलडीहा पीजी कॉलेज में 'प्रेमचंद के सपनों का भारत' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 31 जुलाई से

चित्र
राष्ट्रीय संगोष्ठी में जुटेंगे शिक्षाविद और साहित्यकार , भारतीय समाज और मानवीय मूल्यों पर होगा विमर्श सटीक संवाद,चंदौली । प्रेमचंद जयंती के अवसर पर सकलडीहा पीजी कॉलेज, सकलडीहा के हिंदी विभाग, पुस्तकालय एवं 'अपनी माटी' संस्थान, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 को "प्रेमचंद के सपनों का भारत" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से शिक्षाविद, साहित्यकार, शोधार्थी और विद्यार्थी सहभागिता करेंगे तथा प्रेमचंद के साहित्य और उनके सामाजिक चिंतन की समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तृत विमर्श होगा। संगोष्ठी के संरक्षक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी तथा सह-संरक्षक क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ज्ञान प्रकाश वर्मा हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र 31 जुलाई को प्रातः 11 बजे महाविद्यालय परिसर में होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि यूजीसी-एमएमटीटीसी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ...

बिना टिकट यात्रा करते 696 यात्री पकड़ाए, रेलवे ने 5.36 लाख रुपये जुर्माना वसूला

चित्र
डीडीयू मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों पर चला मेगा टिकट जांच अभियान, अनियमित यात्रा करने वालों पर हुई कार्रवाई डीडीयू नगर, चंदौली । बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ डीडीयू मंडल रेलवे द्वारा लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 29 जुलाई 2026 को डीडीयू जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन एवं गया जंक्शन पर विशेष मेगा टिकट जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान रेलवे के टिकट जांच कर्मचारियों और रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर यात्रियों की जांच की। इसके साथ ही विभिन्न ट्रेनों में भी सघन टिकट जांच कर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच अभियान के दौरान कुल 696 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए। रेलवे द्वारा इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 5 लाख 36 हजार 760 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान हमेशा वैध टिकट...

डीडीयू मंडल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 रेलकर्मियों व परिजनों ने उठाया लाभ

चित्र
पूर्वांचल नेत्रालय एवं रेटीना केयर सेंटर के सहयोग से आयोजित शिविर में आधुनिक उपकरणों से हुई जांच, डीआरएम ने किया निरीक्षण चंदौली । पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल की ओर से रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के उद्देश्य से बुधवार को मंडल मुख्यालय स्थित बाकले अधिकारी क्लब में निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पूर्वांचल नेत्रालय एवं रेटीना केयर सेंटर, वाराणसी के सहयोग तथा महिला कल्याण संगठन की पहल पर आयोजित किया गया। शिविर में पूर्वांचल नेत्रालय के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश कुमार पांडेय एवं निदेशक बृजेश पांडेय के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल टीम ने लगभग 300 रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों की आधुनिक उपकरणों से नेत्र जांच की। इस दौरान दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद एवं ग्लूकोमा की प्रारंभिक स्क्रीनिंग, चश्मे के पावर का निर्धारण तथा अन्य नेत्र संबंधी जांचें की गईं। जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क आई ड्रॉप तथा आगे के उपचार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदा...

दो माह से वेतन न मिलने पर आरवाई परिसर के श्रमिकों का प्रदर्शन, मजदूरी बढ़ाने की मांग

चित्र
समय पर वेतन, सुरक्षा उपकरण और बढ़ी हुई मजदूरी की मांग; मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी चंदौली । डीडीयू नगर स्थित आरवाई परिसर में कार्यरत वेल्डर, हेल्पर एवं अन्य श्रमिकों ने बुधवार को वेतन भुगतान में देरी, कम मजदूरी और सुरक्षा सुविधाओं के अभाव को लेकर ठेकेदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। श्रमिकों का आरोप है कि पिछले करीब दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने बताया कि वेल्डरों को प्रतिदिन 600 से 700 रुपये तथा हेल्परों को उचित मजदूरी मिलने के बजाय ठेकेदार के माध्यम से केवल 320 से 375 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जा रहा है। इतना ही नहीं, प्रत्येक माह की 10 तारीख को कार्य अवधि पूरी होने के बावजूद वेतन 50 दिन या उससे अधिक समय बाद दिया जाता है। श्रमिकों ने मांग की कि प्रत्येक माह की 15 तारीख तक उनका वेतन सीधे बैंक खातों में भेजा जाए। श्रमिकों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों क...

डीएम ने धानापुर बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण, बरहनी को चेतावनी

चित्र
चन्दौली । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, भौतिक संसाधनों, छात्र नामांकन तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिक्षा की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, बाउंड्री वॉल, रसोईघर सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों के भाषा एवं गणितीय दक्षता स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला समन्वयकों एवं एआरपी को विद्यालयों क...

तस्करी की छिपाई गई खेप लेने पहुंचा इनामी आरोपी दबोचा गया

चित्र
मुर्गी दाने की बोरियों में छिपाकर पश्चिम बंगाल भेजी जा रही थी कोडीन कफ सिरप चन्दौली । थाना अलीनगर पुलिस ने अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के बड़े नेटवर्क पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त उस अवैध खेप को लेने पहुंचा था, जिसे पुलिस कार्रवाई के दौरान पहले छिपाकर रख दिया गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 80 लीटर अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को थाना अलीनगर पुलिस ने रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के समीप एक संदिग्ध लावारिस ट्रक की तलाशी ली थी। ट्रक में मुर्गी दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 72 पेटियों से 7,200 शीशियां (720 लीटर) अवैध कोडीन एवं एस्कफ कफ सिरप बरामद किया गया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान दयाशंकर पुत्र स्वर्गीय जनक सिंह, निवासी ग्राम जमालपुर, थाना मतसेना, जनपद फिरोजाबाद का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हज...

विंध्य एक्सप्रेसवे पर नहीं थम रहा विरोध, वार्ता न हुई तो धरने पर बैठेंगे राकेश टिकैत

चित्र
चंदौली । संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर किसानों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि भाकियू टिकैत जिले के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन किसानों से वार्ता करने में हीलाहवाली करता है तो भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत स्वयं धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपजाऊ कृषि भूमि किसी भी कीमत पर नहीं जाने देंगे। यूपीडा से मांग की गई कि किसानों से वार्ता कर एक्सप्रेसवे के लिए वैकल्पिक मार्ग पर पुनर्विचार किया जाए। उनका आरोप था कि परियोजना का सर्वे ड्रोन के माध्यम से किया गया है, जिसके कारण प्रस्तावित मार्ग कई स्थानों पर घनी आबादी, विद्यालयों और उपजाऊ कृषि भूमि से होकर गुजर रहा है, जो किसानों के...

चंदौली में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था

चित्र
सत्य धर्म आश्रम में संत गुरु रविदास, तथागत बुद्ध, महात्मा शंभूक व डॉ. आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन चंदौली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद भर में श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। मंदिरों, आश्रमों एवं शिक्षण संस्थानों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने अपने गुरुजनों एवं महापुरुषों का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा ज्ञान, संस्कार, मानवता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी क्रम में विकासखंड शहाबगंज के समरौरा गांव स्थित सत्य धर्म आश्रम में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। आश्रम में संत शिरोमणि गुरु रविदास, तथागत बुद्ध, महात्मा शंभूक एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। तथागत बुद्ध ने करुणा, अहिंसा और मध्यम मार्ग का उपदेश देकर विश्व को शांति का मार्ग दिखाया।...

प्रकृति की बेरुखी के आगे फीके पड़े सारे भौतिक संसाधन, नहर, नलकूप और बिजली व्यवस्था सब बेअसर: पिंटू पाल

चित्र
चंदौली । धान उत्पादन के लिए प्रदेशभर में अपनी विशेष पहचान रखने वाला चंदौली जनपद इस समय गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण दौर में खेतों में हरियाली के बजाय सूखी मिट्टी और धूल दिखाई दे रही है। बारिश की कमी के साथ-साथ नहरों में पानी का अभाव, सरकारी नलकूपों की निष्क्रियता और अनियमित बिजली आपूर्ति ने किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। सिंचाई के अभाव में धान की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। किसान नेता पिंटू पाल ने जिले में उत्पन्न इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति की बेरुखी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि सरकारी सिंचाई व्यवस्था और बिजली आपूर्ति भी किसानों को राहत देने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया और किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई, तो धान की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक पुरानी कहावत प्रचलित है— "पानी को देख के पानी होत, धन देख के धन।" उनका कहना है कि...

मझवार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे दो शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

चित्र
कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब व बीयर बरामद चन्दौली । कोतवाली चन्दौली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 44.155 लीटर अवैध शराब और 12 लीटर बीयर बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में 27 जुलाई 2026 की रात कस्बा चन्दौली स्थित फल एवं सब्जी मंडी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बैग में अवैध शराब और बीयर लेकर मझवार रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के अंदर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक तरुण कुमार कश्यप, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार एवं कांस्टेबल उमंग राय की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को रात करीब 10:43 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 44.155 लीटर अवैध शराब तथा 12 लीटर बीयर बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रदीप कुमार (34 वर्ष), निवासी करुप, थाना शिवसागर, जिला रोहतास (बिहार) तथा हिमांशु सिंह (19 वर्ष), नि...

सीएमओ ने राजकीय महिला चिकित्सालय का लिया जायजा, सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

चित्र
चंदौली । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परितोष मिश्रा ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषकर प्रसूति एवं प्रसवोपरांत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, प्रसव कक्ष, नवजात शिशु देखभाल व्यवस्था, ओपीडी, दवा वितरण व्यवस्था तथा साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. चतुर्वेदी ने अस्पताल की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी सीएमओ को दी। निरीक्षण के बाद डॉ. परितोष मिश्रा ने कहा कि यह अस्पताल पहले एक प्रसूति केंद्र के रूप में संचालित होता था, लेकिन वर्तमान में रा...

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे चोरी की बाइक चला रहा था आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल

चित्र
चंदौली । मुगलसराय पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसका इस्तेमाल कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शिवाला चौकी के सामने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर जांच की। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है और उस पर पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्द यादव (35 वर्ष) पुत्र स्व. मुक्खू यादव, निवासी नई बस्ती मवईकला, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 374/2026 के तहत धारा 238, 317(2) एवं 317(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल के चोरी का होने की जानकारी होने के बावजूद उसे एक व्यक्ति से कम कीमत पर खरीदा था। कुछ समय त...

राजस्व टीम को किसानों ने लौटाया बैरंग, विंध्य एक्सप्रेसवे पर विरोध तेज, वार्ता नहीं तो नापी नहीं

चित्र
चंदौली । विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बिछिया स्थित धरना स्थल पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के साथ-साथ विभिन्न गांवों में किसानों को संगठित कर पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम काजीपुर में किसान पंचायत  संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक एवं भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि किसान अपने अधिकारों की लड़ाई को लेकर पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं। इसी क्रम में ग्राम काजीपुर में काजीपुर, सुंडेहरा, भतीजा, नेवादा, खरखोली, प्रीतमपुर और तेजोपुर गांवों के किसानों की पंचायत आयोजित हुई, जिसमें आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई गई। बिछिया धरना स्थल की फोटो  पंचायत की अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा के श्रवण मौर्य ने की। बैठक में अशोक सिंह, नीरज सिंह, जितेंद्र प्रधान, रामजन्म मास्टर, रामनारायण और संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि इसी सप्ताह गांव-गांव बैठकें कर किसानों को एकजुट किया जाएगा तथा चंदौली मुख्यालय पर "डेरा...

चंदौली के राज सिंह यादव ने रचा कीर्तिमान, एमसीए में सर्वोच्च अंक पर मिले दो स्वर्ण पदक

चित्र
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर वाराणसी। जनपद चंदौली के बहेरी गांव निवासी प्रतिभाशाली छात्र राज सिंह यादव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में एमसीए (MCA) में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें महामहिम राज्यपाल द्वारा दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। राज सिंह यादव को एक स्वर्ण पदक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा दूसरा सीताराम जिंदल फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। उनके पिता प्रदीप यादव किसान हैं। राज सिंह यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज, कमालपुर (चंदौली) से प्राप्त की। इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने जनपद के टॉप-10 मेधावी छात्रों में स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बीएससी, बीएड और एमसीए की शिक्षा पूरी की। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिससे जनपद चंदौली का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षे...

चंदौली पुलिस ने 111 खोए मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

चित्र
अब तक 418 मोबाइल लौटाकर बनाया नया रिकॉर्ड  चंदौली । चंदौली पुलिस ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और तत्परता का परिचय देते हुए 111 गुमशुदा एवं खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹35.20 लाख बताई गई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने चंदौली पुलिस तथा सर्विलांस टीम के कार्यों की सराहना की। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल से मिली सूचनाओं के आधार पर स्वाट एवं सर्विलांस टीम को मोबाइल बरामद करने के निर्देश दिए गए थे। गठित टीमों ने तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों के बल पर विभिन्न स्थानों से कुल 111 गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए। मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। मो...

लोको ग्राउंड के पास पुलिस का शिकंजा, ट्रेन से बिहार भेजी जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब पकड़ी, चार तस्कर दबोचे

चित्र
चंदौली । थाना अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 46.72 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाकर ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी करते थे। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में 27 जुलाई 2026 को आरपीएफ से प्राप्त सूचना के आधार पर लोको कॉलोनी स्थित लोको ग्राउंड के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 46.72 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाना अलीनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 467/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे विभिन्न शराब की दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर एकत्रित करते थे और बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाते हुए ट्रेनों के जरिए वहां ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। इससे होने वाले मुनाफे से वे अपने शौक पूरे करते थे। ...

तिरगांवा में बिरहा की विरासत को मिलेगा सम्मान

चित्र
गुरु पूर्णिमा पर महान तीन कवियों की स्थापित होगी प्रतिमाएं, स्वरांजलि देने जुटेंगे बिरहा कलाकार चहनियां (चंदौली)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर त्रिमूर्ति धाम, तिरगांवा में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बिरहा जगत के तीन मूर्धन्य कवियों स्वर्गीय चंद्रिका कवि, स्वर्गीय बच्चन कवि एवं स्वर्गीय रामनरेश कवि की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। आयोजन समिति के सदस्य एवं बिरहा गायक बालचरन यादव, चन्द्रहास यादव तथा सतीश यादव ने बताया कि मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं विधि-विधान के साथ तीनों महान कवियों की प्रतिमाओं की स्थापना त्रिमूर्ति धाम परिसर में की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अगले दिन बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों से जुड़े बिरहा कलाकार अपने गुरुजनों एवं दिवंगत कवियों को बिरहा गायन के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, साहित्य एवं लोककला प्रेमियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने क्...

बेसहारा गोवंशों के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, धानापुर में 400 गोवंशों की होगी देखभाल

चित्र
चंदौली। धानापुर विकासखंड के सिहावल गांव में नवस्थापित 400 क्षमता वाले वृहद गो संरक्षण केन्द्र का सोमवार को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तथा पशुधन राज्यमंत्री ने लखनऊ स्थित पशुपालन विभाग निदेशालय, बादशाहबाग के सभागार से ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से इसका शुभारंभ किया। नवनिर्मित गो संरक्षण केन्द्र में क्षेत्र के 400 निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा। इस केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य सड़कों एवं खेतों में विचरण कर रहे बेसहारा गोवंशों के संरक्षण, समुचित देखभाल और बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गो संरक्षण केन्द्र का संचालन खंड विकास अधिकारी अथवा शासन द्वारा नामित किसी स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) या अधिकृत फर्म के माध्यम से कराया जाएगा। इसके तहत गोवंशों के भोजन, चिकित्सा, रखरखाव एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। लोकार्पण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने सहभागिता करते हुए कहा कि...

शिक्षा मंत्रालय की कमान प्रह्लाद जोशी के हाथ, पदभार ग्रहण कर बोले— पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

चित्र
नई दिल्ली, 26 जुलाई 2026। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। यह जिम्मेदारी उन्हें पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। प्रह्लाद जोशी के पास पहले से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का दायित्व है। अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और मंत्रालय के विभिन्न विभागों, योजनाओं तथा प्राथमिकताओं की जानकारी ली। बैठक में शिक्षा से जुड़े प्रमुख मुद्दों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन पर जताए गए विश्वास के लिए वे कृतज्ञ हैं।  उन्होंने कहा कि वे इस बड़े विभाग और इससे जुड़े सभी विषयों को पूरी तरह समझने का प्रयास कर रहे हैं तथा पूरी निष्ठा, विनम्रत...

नेपाल में अब मान्य होंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नए नोट

चित्र
भारत-नेपाल यात्रा हुई आसान,सीमावर्ती व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा काठमांडू । नेपाल सरकार ने भारतीय मुद्रा पर लगे पुराने प्रतिबंधों में ढील देते हुए नागरिकों को अधिकतम 25,000 रुपये तक के 200 और 500 रुपये के नोट ले जाने की अनुमति दे दी है। इससे भारत और नेपाल के बीच सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और आवाजाही आसान होगी। नेपाल सरकार के नए नियमों के अनुसार, 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए 200 और 500 रुपए के नए भारतीय नोट ही नेपाल में मान्य होंगे। वहीं, 8 नवंबर 2016 से पहले प्रचलन में रहे पुराने ₹500 और ₹1,000 के नोटों पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा और उन्हें नेपाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह अनुमति केवल भारत और नेपाल के नागरिकों के बीच यात्रा और आपसी व्यापार के लिए लागू होगी। कोई भी व्यक्ति दोनों देशों के बीच यात्रा के दौरान अधिकतम ₹25,000 तक की भारतीय नकदी साथ रख सकेगा। इस व्यवस्था का लाभ किसी तीसरे देश में नहीं लिया जा सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि नेपाल सरकार के इस फैसले से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में छोटे व्यापारियों, पर्यटकों और आम यात्रियों को...

विंध्य एक्सप्रेसवे पर किसान अड़े, वार्ता नहीं हुई तो मेड़ पर बैठेंगे

चित्र
चंदौली, 25 जुलाई। विंध्य एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित निर्माण के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। मोर्चा के संयोजक एवं भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि किसानों की ओर से वार्ता के संबंध में एक पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया है, जबकि मुख्यमंत्री के नाम स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसान यूपीडा (UPIDA) के अधिकारियों के साथ वार्ता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिला प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द वार्ता की पृष्ठभूमि तैयार कर किसानों और अधिकारियों के बीच बातचीत सुनिश्चित कराई जाए। मणि देव चतुर्वेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार किसानों से वार्ता नहीं करती है तो सभी किसान अपने-अपने खेतों की मेड़ पर आवश्यक साधन-संसाधनों के साथ बैठ जाएंगे और बातचीत होने तक किसी भी प्रकार की भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई का विरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 58 गांवों के किसान अपने संकल्प पर अडिग हैं और उनका कहना है कि "जान दे देंगे, ...

समाधान दिवस आयोजित करने के बजाय प्रदर्शनकारियों की घेराबंदी में जुटी रही चंदौली पुलिस

चित्र
फिर भी रोकने की हर कोशिश नाकाम, भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी सहित हजारों लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट चंदौली । उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में शनिवार का दिन पुलिस-प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी, घेराबंदी और ज्ञापन सौंपने की जद्दोजहद के नाम रहा। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, छात्र-युवा और बेरोजगार संगठनों के कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की, लेकिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी फिर भी मुख्यालय तक पहुंच गए। पुलिस-प्रशासन की घेराबंदी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सभी जनपद के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस आयोजित करने के बजाय पुलिस प्रशासन का बड़ा हिस्सा प्रदर्शनकारियों को रोकने में लगा रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं को घरों में ही रोकने की कोशिश की गई और चट्टी-चौराहों पर उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया। इसके बावजूद भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, छात्र-छात्राओं, युवाओं और बेरोजगारों का हुजूम जिला मुख्यालय पहुंच गया। मुख्यालय पर रोका गया मार्च चंदौली में प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर प्रधानम...

आखिरकार देशव्यापी आंदोलन के आगे झुकी सरकार: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

चित्र
मायावती बोलीं—यह फैसला पहले ही हो जाना चाहिए था, FIR वापस लेने की भी उठी मांग नई दिल्ली । देशभर में पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि यह फैसला छात्रों के भविष्य, राष्ट्रीय एकता और आंदोलन के और अधिक राजनीतिक व कानूनी विवादों में उलझने से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।  इस्तीफे के बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सोनम वांगचुक, काकरोच जनता पार्टी (CJP) तथा समर्थन देने वाले विभिन्न छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने इसे आंदोलन की बड़ी सफलता बताया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आजाद समाज पार्टी, बसपा सहित कई दल पहले से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।  इधर उत्तर प्रदेश में शनिवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्र-युवाओं के खि...

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में बाल संसद चुनाव संपन्न, सिट्टू यादव बने प्रधानमंत्री

चित्र
सकलडीहा, चंदौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में बाल संसद का चुनाव प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर के निर्देशन एवं देखरेख में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधानमंत्री पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में सिट्टू यादव ने 53 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभय को मात्र एक मत से पराजित करते हुए जीत दर्ज की। वहीं उपप्रधानमंत्री पद पर जैस्मीन परवीन ने 49 मत हासिल कर विक्की यादव को हराया। शिक्षा मंत्री पद पर खुश्बू राय ने 39 मत प्राप्त कर पियूष को पराजित किया। अन्य पदों पर सुहानी, खुशी राय सहित सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नोडल शिक्षक संकुल पौरा राहुल राय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी शिक्षक धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार एवं सुरेश कुमार ने सफलतापूर्वक निभाई। मतगणना पूरी होने के बाद विद्यालय परिवार ने विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवस...