शिक्षा मंत्रालय की कमान प्रह्लाद जोशी के हाथ, पदभार ग्रहण कर बोले— पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 26 जुलाई 2026। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। यह जिम्मेदारी उन्हें पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है।
प्रह्लाद जोशी के पास पहले से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का दायित्व है। अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और मंत्रालय के विभिन्न विभागों, योजनाओं तथा प्राथमिकताओं की जानकारी ली। बैठक में शिक्षा से जुड़े प्रमुख मुद्दों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

कार्यभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन पर जताए गए विश्वास के लिए वे कृतज्ञ हैं।

 उन्होंने कहा कि वे इस बड़े विभाग और इससे जुड़े सभी विषयों को पूरी तरह समझने का प्रयास कर रहे हैं तथा पूरी निष्ठा, विनम्रता और कर्तव्यबोध के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा