Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डीडीयू के किड्स कॉर्नर स्कूल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र

कम आय वर्ग के बच्चों के लिए बना वरदान, अंग्रेजी माध्यम से मिल रही बेहतर शिक्षा

डीडीयू नगर, चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय स्थित यूरोपियन कॉलोनी के किड्स कॉर्नर स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा संचालित इस विद्यालय का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं आसपास के कम आय वर्ग के परिवारों के बच्चों को कम शुल्क में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण संसाधनों के साथ अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है।

विद्यालय में पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नैतिक मूल्यों, अनुशासन, रचनात्मक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह ने कहा कि संगठन का प्रयास है कि रेल कर्मियों एवं आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि किड्स कॉर्नर स्कूल के माध्यम से कम आय वर्ग के परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों का संवर्धन तथा उनकी प्रतिभाओं को निखारना संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ