चंदौली के 32 जर्जर पंचायत भवन होंगे नीलाम, जिला पंचायत राज अधिकारी ने जारी किए निर्देश

चंदौली। जनपद के विभिन्न विकास खंडों में स्थित वर्षों पुराने और जर्जर हो चुके पंचायत भवनों के मलबे की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी, चंदौली अविनाश कुमार द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) एवं ग्राम पंचायतों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, पंचायती राज विभाग के पूर्व आदेशों तथा जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में जनपद के 32 जर्जर पंचायत भवनों को ध्वस्तीकरण के बाद उनके मलबे की नीलामी कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इन भवनों में बरहनी, चहनियां, चकिया, चंदौली, धनापुर, नौगढ़, नियामताबाद, शहाबगंज और सकलडीहा विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने निर्देशित किया है कि जर्जर पंचायत भवनों के मलबे की समाचार पत्रों में निविदा प्रकाशित कर निर्धारित मूल्य अथवा उससे अधिक बोली पर नीलामी कराई जाए। साथ ही नीलामी एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूर्ण कर उसकी सूचना तत्काल जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

आदेश की प्रतिलिपि संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत), खंड विकास अधिकारियों, उपनिदेशक पंचायती राज वाराणसी मंडल, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी तथा पंचायती राज निदेशालय, उत्तर प्रदेश को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा