Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नेपाल में अब मान्य होंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नए नोट

भारत-नेपाल यात्रा हुई आसान,सीमावर्ती व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा

काठमांडू। नेपाल सरकार ने भारतीय मुद्रा पर लगे पुराने प्रतिबंधों में ढील देते हुए नागरिकों को अधिकतम 25,000 रुपये तक के 200 और 500 रुपये के नोट ले जाने की अनुमति दे दी है। इससे भारत और नेपाल के बीच सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और आवाजाही आसान होगी।

नेपाल सरकार के नए नियमों के अनुसार, 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए 200 और 500 रुपए के नए भारतीय नोट ही नेपाल में मान्य होंगे। वहीं, 8 नवंबर 2016 से पहले प्रचलन में रहे पुराने ₹500 और ₹1,000 के नोटों पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा और उन्हें नेपाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह अनुमति केवल भारत और नेपाल के नागरिकों के बीच यात्रा और आपसी व्यापार के लिए लागू होगी। कोई भी व्यक्ति दोनों देशों के बीच यात्रा के दौरान अधिकतम ₹25,000 तक की भारतीय नकदी साथ रख सकेगा। इस व्यवस्था का लाभ किसी तीसरे देश में नहीं लिया जा सकेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि नेपाल सरकार के इस फैसले से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में छोटे व्यापारियों, पर्यटकों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही दोनों देशों के आर्थिक और सामाजिक संबंध भी और अधिक मजबूत होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ