Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश में बड़ा ऐलान: भदोही बनेगा 'संत रविदास नगर', हर जिले में बनेगा कंपोजिट विद्यालय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भदोही जनपद का नाम पुनः 'संत रविदास नगर' किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार यह महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संत रविदास के नाम पर एक कंपोजिट अथवा आवासीय विद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा मिल सके।

यह घोषणा संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जिसे सरकार जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि वर्ष 1997 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की सरकार ने भदोही जिले का नाम 'संत रविदास नगर' रखा था। बाद में 2014 में समाजवादी पार्टी सरकार ने जिले का नाम बदलकर पुनः भदोही कर दिया था। अब प्रदेश सरकार ने इसकी पुरानी पहचान वापस लाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा को संत रविदास के अनुयायियों और सामाजिक संगठनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ