Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में बाल संसद चुनाव संपन्न, सिट्टू यादव बने प्रधानमंत्री

सकलडीहा, चंदौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में बाल संसद का चुनाव प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर के निर्देशन एवं देखरेख में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रधानमंत्री पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में सिट्टू यादव ने 53 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभय को मात्र एक मत से पराजित करते हुए जीत दर्ज की। वहीं उपप्रधानमंत्री पद पर जैस्मीन परवीन ने 49 मत हासिल कर विक्की यादव को हराया। शिक्षा मंत्री पद पर खुश्बू राय ने 39 मत प्राप्त कर पियूष को पराजित किया।

अन्य पदों पर सुहानी, खुशी राय सहित सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान नोडल शिक्षक संकुल पौरा राहुल राय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी शिक्षक धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार एवं सुरेश कुमार ने सफलतापूर्वक निभाई।

मतगणना पूरी होने के बाद विद्यालय परिवार ने विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से विद्यालय के विकास एवं छात्र हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ