Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षा, शोध और समाज सेवा के लिए प्रो. दयाशंकर सिंह यादव को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

सकलडीहा पीजी कॉलेज गौरवान्वित,महाविद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

सटीक संवाद, चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा "उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान" से सम्मानित किए जाने पर सकलडीहा पी.जी. कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह यादव का गुरुवार को महाविद्यालय परिवार की ओर से भव्य सम्मान किया गया।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडे ने प्रो. यादव को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रो. यादव को मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सकलडीहा पी.जी. कॉलेज और पूरे जनपद चंदौली के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों को शिक्षा, शोध और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन, अपने सहकर्मी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई जिम्मेदारी और प्रेरणा का स्रोत है तथा वे भविष्य में भी शिक्षा, शोध और समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने प्रो. दयाशंकर सिंह यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। सम्मान समारोह का वातावरण तालियों और शुभकामनाओं से गूंजता रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ