संदेश

खेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

70 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी, जाने कौन-कौन थे पहलवान ?

चित्र
रिपोर्ट !  नीरज अग्रहरि कमालपुर (चन्दौली) : कमालपुर कस्बा स्थित इमाम बाड़ा के पास स्थित अखाड़े में बुधवार संरक्षक दयाराम यादव के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । दंगल प्रतियोगिता में सत्तर हजार रुपए इनाम राशि की कुश्ती शमशेर पहलवान (चकिया) व सुनील पहलवान (केराकत) जौनपुर का मुकावला बिहार सरकार के पूर्वमंत्री व डुमरांव के विधायक ददन पहलवान और पूर्व सासंद चन्दौली रामकिशुन यादव ने कराया । बीस मिनट चली कुश्ती बराबर पर छूटी । पूर्वमंत्री बिहार सरकार ददन पहलवान ने कहा, जो इज्जत हरियाणा और महाराष्ट्र में पहलवानों को है, यहाँ पर नहीं । एक पहलवान पर पाँच हजार तक का खर्च होता है । महाराष्ट्र में महाराष्ट्र केसरी होने पर दो करोड़ रुपया मिलता है । तीन बार के केशरी होने पर सरकार में नौकरी मिल जाती है । इसी प्रकार हरियाणा केसरी होने पर हरियाणा सरकार में नौकरी मिल जाती है । आगे कहा कि पहलवानों को नौकरी में 10% आरक्षण होना चाहिए और पंचायत स्तर पर व्यायाम शालाएँ । पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि अब कुश्ती में महिलाएँ आ रही हैं । देश के लिए मेडल जीत रही हैं, जो ...