संदेश

जागरूकता लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षा से ही जीवन के सम्पूर्ण मार्ग का अख्तियार संभव है-अर्जुन आर्या

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सटीक संवाद,बिहार कैमूर (भभुआ) जनपद के प्रखंड रामगढ़ में लार्ड बुद्ध डॉ.अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में रोटी ,कपड़ा और मकान एवं स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान के उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति मिशन के तहत रविवार को एक बैठक आहूत की गई l जिसकी अध्यक्षता रामबचन और संचालन विजय कुमार एवं जयचंद नें किया l फोटो : रामगढ़ प्रखंड में अपने वक्तव्य देते अर्जुन प्रसाद आर्या यह भी पढ़ें -  डॉ. अम्बेडकर ने विषम परिस्थितियों में संविधान निर्माण का कार्य किया - मुरारी प्रसाद गौतम   बैठक में मुख्य अतिथि एवं समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद 'आर्या'  नें कहा कि जीवन का प्रशस्त मार्ग अख्तियार करने के लिए सबसे अहम है शिक्षा l शिक्षित बनने के बाद रोटी कपड़ा और मकान सहित सबकी प्रतिपूर्ति हो जाएगी l जरिये स्वास्थ्य और सम्मान जीवन प्रबंधन सामाजिकता आजीविका प्रेम सौहार्द और बन्धुत्व सब कुछ पाना संभव हो जाता है l शिक्षा से व्यक्ति रोजगार की ओर अग्रसर होता है l रोजगार से आर्थिक स्थिति में बदलाव आता है l जब बदलाव आता है तो जीवन स्तर ऊपर उठता है l जिससे व्यक्ति अपन...

मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का कर सकता है निर्माण-देवेंद्र यादव

चित्र
अटेवा NMOPS ने मतदाता व पेंशन जागरूकता मार्च निकालकर मतदान के लिए किया जागरुक चन्दौली l राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को ऑल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) इकाई चन्दौली ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान के क्रम में मतदाता एवं पेंशन जागरूकता पर सदर ब्लाक परिसर में एक गोष्ठी कर मार्च का आयोजन किया जो ब्लाक परिसर से चलकर धरना स्थल पर समाप्त हुआ।अटेवा के जिलासंयोजक देवेन्द्र यादव के अगुवाई में मतदाता पेंशन जागरूकता मार्च का आयोजन सदर ब्लाक परिसर से शुरू होकर धरना स्थल चन्दौली पर समाप्त किया गया। मार्च की अगुवाई कर रहे जिलासंयोजक ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकता है इसलिए हमें अपने मताधिकार के महत्व को समझते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए,और वर्तमान सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों के बुढ़ापे के हित मे पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल लागू करे।  इस अवसर पर रिंकू सिंह (जिला उपाध्यक्ष) दिवाकर सिंह (जिला कोषाध्यक्ष) दुर्गेश कुमार सिंह (जिला सोशल मीडिया प्रभारी),प्रमोद यादव,संजय कुमार सिंह(ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़),भूपेंद्र सिंह , कन्हैया लाल गुप्त...

महिलाएं समाज एवं देश के विकास में निभा रहीं अग्रणी भूमिका-राजीव कुमार सिंह

चित्र
चंदौली, सकलडीहा,  राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोतवाली परिसर में बुधवार को अमर ज्योति सेवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण किशोरियों द्वारा स्वागत गीत एंव नाटक के माध्यम से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । फोटो: कोतवाली में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए कोतवाल व अन्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार सदैव तत्पर है। लगातार विभिन्न कानून जारी किए जा रहे हैं । समाज में आज महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर समाज एवं देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं ।  वहीं महिला कानून अधिकारों को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति दीदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, व...

युवा मतदाता बनेंगे देश के कर्णधार : अनुपम मिश्रा

चित्र
लोकतंत्र का महापर्व है मतदान करना-डॉ माया सिंह चंदौली, सकलडीहा l  उपजिलाधिकारी अनुमप मिश्रा और डायट प्राचार्य डा. माया सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली और मतदान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सकलडीहा इंटर कॉलेज और डायट सहित परिषदीय विद्यालय की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान लोगों को मतदान के लिये जागरूक किया गया। ये भी पढ़ें :- महिलाएं समाज एवं देश के विकास में निभा रहीं अग्रणी भूमिका-राजीव कुमार सिंह फोटो: डायट पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाते हुए डायट प्राचार्य डा. माया सिंह  ये भी पढ़ें:-  तटवंध टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों नें किया मुआवजे की मांग   रैली को सम्बोधित करते हुए एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि मतदाता ही विकसित भारत के भाग्य विधाता है। युवा मतदाता देश के कर्णधार है। वही डायट प्राचार्य डा. माया सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व होता है मतदान करना। इस महापर्व में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए ।अपने मत का प्रयोग कर देश को सशक्त बनाने में पूर्ण...

गलतियों से जो हम सबक लेंगे वहीं हमारी उपलब्धि होगी-आशीष निगम

चित्र
गाड़ी चलाते समय जानकारी व सावधानी दोनों जरूरी शराब पीकर गाड़ी चलाया तो गाड़ी संचालन बिगड़ेगा तो बिगड़ेगा घर का राशन भी चन्दौली, डीडीयू नगर,  भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड अलीनगर डीपो की ओर से गुरुवार को डीपो परिसर में नववर्षाभिन्दन समरोह के तहत डीपो के कर्मचारी,सहयोगी और ड्राईवर बन्धुओ के सुऱक्षा के उद्देश्य से एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया  गया l इसमें मौजुद सभी ड्राइवरों नें नुक्कड नाटक देखकर अभिभूत हुआ और नाटक मे चिन्हित अभिलेख के माध्यम से जो बाते समझाई गई उसे अनुसरण कर अपने जीवन को सुरक्षित रखने का एक संकल्प लिया l नाटक मे निर्देशक विजय कुमार गुप्ता ने स्वंय अभिनय के माध्यम से बताया, और समझाने की कोशिश किया कि जीवन अनमोल है बहुत सी गलतीयॉ हम लोग जानकारी के अभाव मे करते  है l इसलिए गाड़ी चलाते वक्त जानकारी और समझदारी बहुत जरूरी है l देवेश महाराज और रविप्रकाश ने भी अपने अभिनय के माध्यम से मौजुद दर्शको को सन्देश देने मे काम्याब रहे l वहीं निर्मला पाण्येय ने अभिनय की बारीकीयो से मौजुद पदाधिकारी व नाटक देखने वालो के लिए एक सन्देश दिया कि अगर शराब पीकर ड्राइविंग...

दिव्यांग स्वीप आइकॉन ने दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चित्र
विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2024 की पांचवी विशेष तिथि को सफल बनाने का किया आह्वान। रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर  Chandauli सकलडीहा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2024 की पांचवीं विशेष तिथि और विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सम्मान विशेष विद्यालय अलीनगर से दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग स्वीप आइकॉन राकेश यादव रौशन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दिव्यांगजन दिव्यांगों ने ठाना है, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना है, जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर अलीनगर गांव भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में सभा में तब्दील हो गयी।     इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि राकेश यादव रौशन ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं, जो एक मतदाता भी हैं। आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पांचवी विशेष तिथि है, अपने बूथ पर जाकर 01 जनवरी, 2024 को 18...

सकलडीहा पीजी कॉलेज के चार सौ छात्रों ने मतदाता बनने के लिए भरा आवेदन

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर चंदौली, सकलडीहा l भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बुधवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता और अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के चार सौ छात्र छात्राओं ने फार्म 6 के तहत आवेदन किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय विशेष कैम्प महाविद्यालय में कराया जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि युवा ही देश के पहचान है। लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की सहभागिता के लिये मतदाता बनना जरूरी है। इसके लिये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को जन जन तक जागरूक करते हुए युवाओं को मतदाता सूची में नाम सम्मलित कराने की अपील किया।   वही प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा के साथ मतदाता होना जरूरी है। बगैर मतदाता शिक्षा का कोई पहचान नही है। अंत में बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से छात्र छात्राओ के चार सौ आवेदन फार्म वितरण किया गया। तीन दिवसीय कैंप के माध्यम से आवेदन फार्म भरे जाने की बा...

एनसीसी कैडेट्सो ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर किया श्रमदान

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर चन्दौली, सकलडीहा , 91 यूपी बटालियन मुगलसराय के समादेस अधिकारी पी के मिश्र के निर्देशन में सकलडीहा इंटर कालेज के एन सी सी कैडेट्स के द्वारा स्वच्छ मिशन के तहत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई । यह स्वछता जागरूकता रैली सकलडीहा इंटर कालेज से प्रारम्भ होकर सकलडीहा बाजार के कचहरी परिसर,सी ओ ऑफिस व थाना के तरफ से होते हुए सकलडीहा पोखरे पर पहुच कर स्वछता अभियान चलाकर साफ सफाई किया l फोटो:एनसीसी छात्रों द्वारा सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर पर श्रमदान करते हुए साथ में कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा स्वच्छता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता अभियान के तहत जागरूक कर रहे। ताकि विभिन्न रोगों से हो रहे परेशानी से लोग सावधान रहें। वर्तमान समय मे अधिकांश लोग बुखार से पीड़ित हो रहे ऐसे समय मे यह आवश्यक है कि हम सभी स्वच्छता के माध्यम से डेंगू जैसे बुखार से बच सके। रैली पुनः सकलडीहा इंटर कालेज पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर पीआई राकेश कुमार, कैडेट अजय यादव,मधु कुमारी,प्रिया, अनिल कुमार ,अंशिका कुमारी,अनुज,दिवाकर,सूरज,क...

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया जागरूक

चित्र
मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तीसरी विशेष तिथि 25 नवंबर के अवसर पर खंडवारी देवी इंटर कॉलेज चहनियां में हुआ आयोजन। रिपोर्ट - संजय कुमार दिनकर चन्दौली, चहनियां। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के खंडवारी देवी इंटर कॉलेज चहनियां में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार सकलडीहा अखिलेश गुप्ता के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना है, अपना फर्ज निभाना है जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली विद्यालय प्रांगण से निकलकर चहनियां बाज़ार भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।     तत्पश्चात हुई पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तहसीलदार सकलडीहा अखिलेश गुप्ता ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां पांच साल पर हमें एक बार मतदान करने का अवसर मिलता है। किंतु मतदान हम तभी कर पाते हैं, जब मतदाता सूची म...

उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना आर.बी.इंटरनेशनल स्कूल की प्रथम प्राथमिकता-प्रबंधक

चित्र
बच्चों मे सकारात्मक सोच बुनियादी शिक्षा और गणना कौशल अर्जित कर भयमुक्त करें-डाइरेक्टर रिपोर्ट ! श्रीप्रकाश यादव चन्दौली, चहनियॉ - बलुआ स्थित आरबी इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक प्रबंधक बंशनरायण निषाद डायरेक्टर राहुल निषाद,प्रेसिडेंस सैना देवी विद्यालय पहुँच कर बच्चों ,शिक्षकों,कर्मचारियों का जाना हाल तथा विद्यालय के बच्चों की गुणवक्ता युक्त पढ़ाई लिखाई,स्मार्ट क्लास की व्यवस्था,स्वच्छ जल,कम्प्यूटर कक्ष के रख रखाव,साफ सफाई,बिजली व्यवस्था,कैमरा की गुणवक्ता,विद्यालय में लगे पौधों के रख रखाव के लिए विद्यालय प्रशासक सुधीन्द्र कुमार पाण्डेय को दिया उचित परामर्श ताकि बच्चों के गुणवत्ता युक्त शिक्षा में किसी प्रकार की कमी न आ सके ।     आरबी इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल बलुआ के संस्थापक प्रबंधक बंशनरायण निषाद कई महीनों बाद विद्यालय पहुँचकर विद्यालय का जाना हाल ,उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीण बच्चों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना आरबी इंटरनेशनल स्कूल की प्रथम प्राथमिकता है, हर पहलू पर अभिभावकों को पूर्ण रूप से संतुष्ट करना उनको विश्वास दिलाना की आप के बच्चे का भविष्य आरबी इंटरने...

अंतर्राज्यीय समाजसेवीयों को 7डेज फाउंडेशन संस्था नें काशी आईकॉन अवार्ड देकर किया सम्मानित

चित्र
चन्दौली, पीडीडीयू नगर । सेनेटरी पैड जागरूकता के उद्देश्य को लेकर दूसरे राज्यों से आए समाजेवियों का सम्मान सामाजिक संस्था 7 डेज फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। उन्हें काशी आइकॉन अवॉर्ड प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने बताया कि वह नारी सशक्तीकरण की इस मुहिम को आगे ले जाते हुए हम महिलाओं को रोजगार से जोड़ना उन्हें शिक्षा देना, सेनेटरी नैपकिन अवेयरनेस हम को प्रतिदिन करते रहेंगे ,जिससे हम समाज की महिलाओं को हेल्थी समाज दे सके।कार्यक्रम का संचालन संस्था के फाउंडर कोमल गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.दयाशंकर मिश्र दयालु (आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन) राज्य मंत्री विशिष्ट अतिथि सुशील सिंह विधायक सैयदराजा,रमेश जायसवाल जी विधायक पीडीडीयू नगर, सारस्वत अतिथि पूनम मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी, अमरीश सिंह भोला एवं,वीवंडर फाउंडेशन के अध्यक्ष गोपाल कुमार और वाराणसी के 30 से अधिक सामाजिक संस्थाएं और 7 डेज फाउंडेशन के सदस्य संस्कार गुप्ता,पूजा, लक्खी, सीता,आरती,संस्कृति, मनोरमा,आशीष,आदि लोग मौजूद थे।

अधीक्षण अभियंता विद्युत एकमुस्त समाधान योजना की रैथा के ग्रामीणों को दी जानकारी

चित्र
चन्दौली, धीना l अधीक्षण अभियंता विद्युत चंदौली शनिवार को ग्राम सभा रैथा में ग्राम प्रधान मु इजहार के द्वार पर पहुंचकर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को जारी की गयी एक मुश्त समाधान योजना के विषय में प्रधान प्रतिनिधि मु दिलशेर को अवगत कराया l उन्होंने बताया कि यह योजना आठ नवंबर से इकतीस दिशम्बर तक के लिये ब्याज में शत प्रतिशत छूट का प्रावधान है l विद्युत चोरी में जिनके विरुद्ध विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज हुई है जिनकी आर सी जारी हुई है उन्हें मूल धन का 10%रजिस्ट्रेशन कराकर 25%यानि कुल 35%जमा करना है l 65%छूट दी गयी है l यह छूट आठ नवंबर से तीस नवंबर, एक दिसम्बर से 31दिसम्बर में 30%यानि कुल 40%जमा करना होगा l   साथ ही उन्होंने रैथा गाँव के विद्युत उपभोक्ताओं मेंएल यम वी 1, एल यम वी 2, एल यम वी 4एल यम वी 5, एल यम वी 6की सूची ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को उपलब्ध कराकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर योजना का लाभ लेने को प्रेरित किया जिसपर ग्राम प्रधान प्रति निधि ने उन्हें इस कार्य में सहयोग करने का अश्वासन दिया l ग्रामीणों द्वारा अधीक्षण अभियंता को बताया गया कि मेरे ग्...

लोकतंत्र जनता का जनता के लिए जनता द्वारा शासन है- राकेश यादव रौशन

चित्र
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सरस्वती इंटर कॉलेज टांडा में हुआ आयोजन रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर चहनियां (चन्दौली) जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के श्री सरस्वती इंटर कॉलेज टांडा में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद के ब्रांड एम्बेसडर स्वीप राकेश यादव रौशन ने छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, संशोधन करवाने और नाम कटवाने के लिए जागरूक किया गया।     इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश यादव रौशन ने कहा कि पांच साल पर हमें एक बार मतदान करने का अवसर मिलता है। किंतु मतदान हम तभी कर पाते हैं, जब मतदाता सूची में हमारा नाम दर्ज हो। अतः मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र को युवा मजबूत बनाएं।     श्री रौशन ने बताया कि जिनकी उम्र 01 जनवरी, 2024 को 18 साल या उससे अधिक हो रही हो, वे अपने बूथ पर जाकर 09 दिसंबर तक मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराएं। उन्होंने आगे बताया कि मतदाता सूची...

मतदाता बनने के लिए एनसीसी कैडेट्सों को किया प्रेरित

चित्र
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सकलडीहा इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन। रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा (चन्दौली) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सकलडीहा इंटर कॉलेज सकलडीहा के एनसीसी छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, संशोधन और नाम कटवाने के लिए जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करते नायब तहसीलदार सकलडीहा अमित सिंह, जिला दिव्यांग स्वीप आइकॉन राकेश रौशन व फ़ैयाज़ अहमद     इस अवसर पर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार सकलडीहा अमित सिंह ने कहा कि जिनकी उम्र 01 जनवरी, 2024 को 18 साल या उससे अधिक हो रही हो, वे अपने बूथ पर जाकर 09 दिसंबर तक मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराएं। उन्होंने आगे बताया कि मतदाता सूची में नाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर सीधे भी जोड़ा जा सकता है।     विशिष्ट अतिथि जिला दिव्यांग स्वीप आइकॉन राकेश यादव रौशन ने बताय...

दिव्यांगजनों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया प्रेरित

चित्र
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की दूसरी विशेष तिथि 05 नवंबर पर मारूफपुर में हुआ आयोजन। दिव्यांगजनों का फूल मालाओं से किया गया सम्मान। रिपोर्ट - संजय कुमार दिनकर चहनियां/चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फुन्डे के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2024 की दूसरी विशेष तिथि 05 नवंबर के अवसर पर रविवार को जिला दिव्यांग स्वीप आइकॉन राकेश यादव रौशन एवं फ़ैयाज़ अहमद द्वारा क्षेत्र के मारूफपुर बाज़ार में दिव्यांगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने और दूसरे दिव्यांगों को प्रेरित करने के लिए जागरूक किया गया।     इस अवसर पर जिला दिव्यांग स्वीप आइकॉन राकेश यादव रौशन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समाज के दिव्यांगजनों को मतदान करवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए दिव्यांगों का नाम मतदाता सूची में प्रमुखता से दर्ज कराया जा रहा है। इसके लिए 27 अक्टूबर से 09 दिसम्बर तक पुनरीक्षण की अवधि निर्धारित की गई है। शर जिनकी उम्र 01 जनवरी, 2024 को 18 साल या उससे अधिक हो रही हो, वे अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उज्जवला योजना का दिलाये लाभ - के के सिंह

चित्र
सकलडीहा ब्लॉक बरठी और भोजापुर गांव में जनचौपाल का आयोजन हुआ बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की हुई गोदभराई  सकलडीहा (चंदौली) शासन के निर्देश पर सकलडीहा विकास खंड के ग्राम चंदौली में शुक्रवार को आपके द्वार के तहत जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा जारी की जा रही आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, समस्त प्रकार के पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आवास, शौचालय, राशन कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण पशुपालन मिशन,आश्रम योजना,पोषाहार,चौपाल मे जानकारी दी गयी. भोजापुर और बरठी गांव में जनचौपाल में स्टॉल का निरीक्षण और अन्न प्रशासन किया गया   इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत बेरोजगारों को लाभ दिया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं का समाधान भी किया गया। वहीं गांव की महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया सकलडीहा झील के किनारे और भोजापुर गांव में जनचौपाल में रसद विभाग, पंचायत विभाग, आनंद भारत मिशन, कृषि शिक्षा विभाग, पशुधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, कृषि शिक्षा विभाग, दंत चिकित्सा विभाग सहित अन्य संप्रदायों के अंतर्गत स्नातकों को विभिन्न सिद्धांत...

आधुनिक डिजिटल युग में सर्तकता बेहज जरूरी:प्राचार्य

चित्र
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर  सकलडीहा (चन्दौली) सकलडीहा पीजी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्य निष्ठा एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जीवन के सभी क्षेत्र में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने का संकल्प दोहराया। इसके पूर्व महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य पंडित रामकमल पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वच्छ वातावरण एवं पर्यावरण के तहत पौधरोपण किया। सकलडीहा पीजी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत पौध रोपण व जागरूकता रैली निकालते हुए मुख्य अतिथि मुख्य प्रबंधक मयंक सिंह यूनियन बैंक आफ इंडिया सतर्कता विभाग ने अपने उद्बोधन में कहां की आज की परिवेश में तकनीकी शिक्षा के प्रसार प्रचार के माध्यम से लेनदेन विपणन व्यवस्था यदि ऑनलाइन ई ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन आवेदन, एवं एटीएम कार्ड का अधिक प्रयोग, के साथ-साथ, अपने गोपनीय आईडी एवं पासवर्ड, ओटीपी के प्रयोग में, विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिससे बहुत हद तक साइबर अपराध को रोका जा सकता है। वही सीनियर प्रबंधक रिटेल लोन पॉइंट ओमप्रकाश एवं श्याम मनोहर मिश्र प...