गाड़ी चलाते समय जानकारी व सावधानी दोनों जरूरी
शराब पीकर गाड़ी चलाया तो गाड़ी संचालन बिगड़ेगा तो बिगड़ेगा घर का राशन भी
चन्दौली,
डीडीयू नगर, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड अलीनगर डीपो की ओर से गुरुवार को डीपो परिसर में नववर्षाभिन्दन समरोह के तहत डीपो के कर्मचारी,सहयोगी और ड्राईवर बन्धुओ के सुऱक्षा के उद्देश्य से एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया
गया l इसमें मौजुद सभी ड्राइवरों नें नुक्कड नाटक देखकर अभिभूत हुआ और नाटक मे चिन्हित अभिलेख के माध्यम से जो बाते समझाई गई उसे अनुसरण कर अपने जीवन को सुरक्षित रखने का एक संकल्प लिया l
नाटक मे निर्देशक विजय कुमार गुप्ता ने स्वंय अभिनय के माध्यम से बताया, और समझाने की कोशिश किया कि जीवन अनमोल है बहुत सी गलतीयॉ हम लोग जानकारी के अभाव मे करते
है l इसलिए गाड़ी चलाते वक्त जानकारी और समझदारी बहुत जरूरी है l देवेश महाराज और रविप्रकाश ने भी अपने अभिनय के माध्यम से मौजुद दर्शको को सन्देश देने मे काम्याब रहे l
वहीं निर्मला पाण्येय ने अभिनय की बारीकीयो से मौजुद पदाधिकारी व नाटक देखने वालो के लिए एक सन्देश दिया कि अगर शराब पीकर ड्राइविंग करोगे तो गाड़ी का संचालन बिगड़ जायेगा, और संचालन बिगड़ जाएगा तुम्हारे घर का राशन बिगड़ जायेगा
प्रमोद अग्रहरि ने अभिनय व संचालन दोनो का जिम्मेदारी से निर्वहन किया l यह नुक्कड़ नाटक अस्मिता नाट्य संस्थान मुगलसराय के कलाकारो द्रारा नव वर्ष के प्रारम्भ मे किया गया !
कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए डीपो के अजय कुमार झॉगरे जी ने सभी लोगों को नववर्ष की बधाई देने के साथ सुऱक्षा के सन्दर्भ मे बातो को समझाया और कहा कि आज जरूरत है समझदारी से कार्य करने का
मुख्य टैरेटरी मैनेजर आशीष निगम ने कहा कि 2024 मे सभी लोगो को नववर्ष के साथ ही साथ अपने जीवन के पथ पर सदैव अग्रसर होने के लिए जिम्मेदार बनना बहुत जरूरी है ! गलतियों से हम जो सबक लेंगे वही हमारी उपलब्धि होगी l हमें डिजल/पेट्रोल से सम्बन्धित कार्य करते वक्त पूरी तरह से डीपो द्वारा निर्देशित कानूनों का पालन करना चाहिए l जिससे हम सरलता पूर्वक अपने कार्य को सही ढंग से अंजाम दे सकेंगे ल
सेफ्टी ऑफिसर अभिषेक यादव ने मौजुद ड्राईवरों के सुरक्षा के विभिन्न मानको को विस्तार से बताया और कहा कि ड्राइविंग जीवन में यह मानक पूरा करना है l इस बारे मे बताने के साथ ही साथ नववर्ष की सभी को बधाई दी l
0 टिप्पणियाँ